अलसी के बीज के फायदे: Alsi ke Beej ke Fayde

फोटो- youtube
फोटो- youtube

छोटे से दिखने वाले अलसी के बीज स्वास्थ्य के लिए बहुत गुणकारी होते हैं। इन्हें सुपरफूड भी कहा जाता है। अलसी के बीज का इस्तेमाल कई रोगों को रोकने के लिए किया जाता है, अगर इनका नियमित रूप से इस्तेमाल किया जाए तो इससे सेहत को कई फायदे मिलेंगे। इसे तीसी के नाम से भी जाना जाता है और ये बहुत से रंग में पाए जाते हैं जैसे सफेद, पीले, लाल, भूरे रंग के होते हैं। अक्सर लोग इसका इस्तेमाल तेल के रूप में करते हैं। इसके उपयोग से गला, सांस, कफ जैसे समस्या दूर होती हैं। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में।

ये भी पढ़ें: खाली पेट अलसी खाने के 6 फायदे: khali pet alsi khane ke 6 fayde

अलसी के बीज के फायदे-

नींद ना आने के समस्या- अगर किसी को नींद ना आने की समस्या है तो इसके लिए अलसी के बीज औऱ एरंड के तेल को बराबर मिलाकर पीस लें। फिर इसे आंखों में काजल की तरह लगाएं। ऐसा करने से नींद अच्छी आती है।

आंखों के बीमारी दूर करें- अगर किसी को आंख से संबंध कोई परेशानी है जैसे आंख आना, आंखों में लालिमा आना जैसे समस्या दूर होती है। इसके लिए अलसी के बीजों को पानी में डाल लें। फिर इस पानी में आंखों में डालें।

सिर दर्द- अगर किसी को सिर दर्द की समस्या हो रही है तो उसके लिए घरेलू उपाय अपना सकते हैं। सिरदर्द से आराम पाने के लिए इसे अलसी के बीज को ठंडे पानी में पीसकर लेप लगा लें। इससे दर्द में राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ें: लेमन ग्रास के फायदे: Lemongrass ke Fayde

जुकाम के राहत पाएं- अगर किसी को जुकाम की परेशानी बार-बार रहती है तो इसके लिए अलसी के बीज को भून लें और फिर इसे पीस लें। गर्म पानी के साथ इसे सुबह-शाम सेवन करें।

ये भी पढ़ें: स्ट्रेस कम करने के 6 उपाय: Stress kam karne ke 6 upay

Edited by Naina Chauhan