अलसी को भून कर खाने के 7 फायदे : Alsi Ko Bhun Kar Khane Ke 7 Fayde

अलसी को भून कर खाने के 7 फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)
अलसी को भून कर खाने के 7 फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)

अलसी के बीज सेहत के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। दरअसल, अलसी के लगभग एक चम्मच बीज का सेवन करने से शरीर को 37 कैलोरी मिलती है जिसमें कि फाइबर, प्रोटीन, कॉपर और जिंक जैसे जरूरी न्यूट्रिएंट्स भी होते हैं। लेकिन अगर अलसी के बीज को भूनकर खाते हैं तो इसके फायदे बढ़ जाते हैं। जानते हैं भुनी हुई अलसी के फायदे (Roasted flax seeds benefits)।

भुनी हुई अलसी खाने के फायदे- Roasted flax seeds benefits in hindi

1. एनर्जी बूस्टर - कई बार सुबह उठने के बाद शरीर थका-थका सा महसूस होता हैं। दरअसल, ये शरीर में एनर्जी की कमी के कारण हो सकता है, जिसमें कि भुनी हुई अलसी खाना फायदेमंद हो सकता है।

2. ब्रेन बूस्टर - दाल-चावल के ऊपर या स्नैंक्स के ऊपर अलसी के बीजों को भून कर डाल लें। इससे आपके ब्रेन की शक्ति बढ़ेगी। दरअसल, अलसी के बीजों में ओमेगा-3 फैटी एसिड और ओमेगा-6 फैटी एसिड की मात्रा ज्यादा होती है जो कि ब्रेन बूस्ट करने में तेजी से मदद करता है।

3. हाई कोलेस्ट्रॉल होने पर - अगर आपका कोलेस्ट्रॉल हाई रहता है तो आपको अलसी को भून कर एक चम्मच सुबह और एक चम्मच शाम लेना चाहिए। इस तरह ये कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में भी मदद कर सकती है।

4. वजन घटाने में मददगार - जो लोग अपना वजन कन करना चाहते हैं, उन्हें अलसी के बीजों को भूनकर खाना खाने के बाद लेना चाहिए। यह मेटाबोलिज्म को तेज करेगा और वेट लॉस के प्रोसेस में तेजी से मदद करेगा।

5. कब्ज से छुटकारा - कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए भूनी हुई अलसी के बीजों का सेवन कर सकते हैं। दरअसल, इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। जिसकी वजह से आपको कब्ज से छुटकारा मिलता है।

6. स्किन और बालों के लिए फायदेमंद - भूनी हुई अलसी के बीज विटामिन ई से भरपूर होते हैं, जो स्किन और बाल दोनों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। दरअसल, इसका ओमेगा फैटी एसिड, बालों के रोम और त्वचा की कोशिकाओं को पर्याप्त पोषण प्रदान करता है।

7. नींद को बेहतर बनाता है - भूनी हुई अलसी को थोड़ा दूध में मिलाएं या फिर आप इसका पाउडर बना कर भी दूध में ऊपर से छिड़क सकते हैं। इससे बेहतर नींद आती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।