दूध में अलसी पाउडर मिलाकर पीने के 8 अद्भुत फायदे

दूध में अलसी पाउडर मिलाकर पीने के अद्भुत फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
दूध में अलसी पाउडर मिलाकर पीने के अद्भुत फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

दूध का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि दूध में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। दूध का सेवन वैसे तो कई तरीकों से किया जा सकता है, लेकिन दूध में अगर आप अलसी पाउडर मिलाकर सेवन करते हैं, तो यह सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। दूध में अलसी पाउडर मिलाकर पीने से कोलेस्ट्रॉल से लेकर ब्लड शुगर लेवल तक कंट्रोल होता है। साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई अन्य समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि दूध में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन डी विटामिन ई, विटामिन ए, मैग्नीशियम जैसे तत्व पाए जाए जाते हैं, तो वहीं, अलसी पोटेशियम, फाइबर, प्रोटीन कैल्शियम, आयरन, ओमेगा 3 फैटी एसिड और विटामिन बी6 का अच्छा सोर्स हैं। जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं दूध में अलसी पाउडर मिलाकर पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

दूध में अलसी पाउडर मिलाकर पीने के 8 अद्भुत फायदे-Amazing Benefits Of Drinking Flaxseed Powder Mixed With Milk In Hindi

पाचन में करे सुधार

अगर आप दूध में अलसी पाउडर मिलाकर पीते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर पाचन क्रिया में सुधार करता है और पाचन से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

कोलेस्ट्रॉल को करे कंट्रोल

अगर आप दूध में अलसी पाउडर मिलाकर पीते हैं, तो यह हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड, फाइबर जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। जिससे हार्ट अटैक, स्ट्रोक जैसी बीमारी का खतरा कम होता है।

वजन को करे कम

बढ़ता वजन कई बीमारियों को जन्म दे सकता है, ऐसे में अगर आप दूध में अलसी पाउडर मिलाकर पीते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो वजन को कम (Weight loss) करने में मदद करता है।

हड्डियों को बनाए मजबूत

अगर आप दूध में अलसी पाउडर मिलाकर पीते हैं, तो यह हड्डियों (Bones) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है और हड्डियों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

दूध में अलसी पाउडर मिलाकर पीना डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि अलसी पाउडर में कई ऐसे तत्व मौजूद तत्व होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में सहायक होते हैं।

शरीर को मिलती है ऊर्जा

अलसी पाउडर विटामिन, खनिज, प्रोटीन, और आवश्यक ऊर्जा का अच्छा स्रोत होता है। इसलिए अगर आप दूध में अलसी पाउडर मिलाकर पीते हैं, तो इससे आपका शरीर स्वस्थ रहता है। साथ ही शरीर को ऊर्जा (Energy) भी मिलती है।

ब्लड प्रेशर को करे कंट्रोल

दूध और अलसी पाउडर पोटेशियम का अच्छा सोर्स माने जाते हैं, जो हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) वाले मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। दूध में अलसी पाउडर मिलाकर पीने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

त्वचा को रखे स्वस्थ

अगर आप दूध में अलसी पाउडर मिलाकर पीते हैं, तो यह त्वचा को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इस मिश्रण में पाया जाने वाला विटामिन ई त्वचा को स्वस्थ और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications