सत्तू का शरबत पीने के 6 अद्भुत फायदे

सत्तू का शरबत पीने के अद्भुत फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
सत्तू का शरबत पीने के अद्भुत फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

सत्तू का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि सत्तू पोषक तत्वों से भरपूर होता है। सत्तू का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सत्तू के शरबत का सेवन किया है। सत्तू का शरबत पीने में स्वादिष्ट के साथ-साथ सेहत को भी काफी लाभ पहुंचाता है। सत्तू के शरबत का सेवन करने से आप दिनभर एनर्जेटिक महसूस कर सकते हैं, साथ ही इस ड्रिंक का सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि सत्तू आयरन, सोडियम, फाइबर, आयरन, मैंगनीज, प्रोटीन, मैग्नीशियम जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं कि सत्तू का शरबत पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

सत्तू का शरबत पीने के 6 अद्भुत फायदे-Amazing Benefits Of Drinking Sattu Drink In Hindi

पाचन में होता है सुधार

पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए सत्तू के शरबत का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि सत्तू फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन क्रिया में सुधार करता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में सहायक होता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए सत्तू के शरबत का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि सत्तू का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में सहायक होता है।

शरीर को मिलती है ऊर्जा

कमजोरी महसूस होने पर अगर आप सत्तू के शरबत का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद तत्व शरीर को दिनभर एनर्जेटिक (Energetic) रखने में मदद करते हैं।

वजन कम करने में सहायक

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको सत्तू के शरबत का सेवन करना चाहिए। क्योंकि सत्तू का शरबत फाइबर से भरपूर होता है, जो वजन को नियंत्रित करन में मदद करता है।

शरीर रहता है हाइड्रेट

गर्मियों के मौसम में सत्तू के शरबत का सेवन करने से शरीर को ठंडक पहुंचती है। क्योंकि सत्तू की तासीर ठंडी होता है। साथ ही गर्मियों में इसका सेवन करने से लू और डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होती है।

खून की कमी होती है दूर

शरीर में खून की कमी यानि एनीमिया (Anemia) की शिकायत होने पर अगर आप सत्तू के शरबत का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे खून की कमी दूर होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava