अखरोट के छिलके के 6 अद्भुत स्वास्थ्य लाभ

अखरोट के छिलके के अद्भुत स्वास्थ्य लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
अखरोट के छिलके के अद्भुत स्वास्थ्य लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

अखरोट के साथ-साथ अखरोट के छिलके का सेवन भी सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि अखरोट के छिलके पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। अखरोट के छिलके का सेवन करने से अर्थराइटिस की समस्या में फायदा पहुंचता है, पाचन स्वास्थ्य बेहतर रहता है, साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई अन्य समस्याओं में भी लाभ पहुंचता है। क्योंकि अखरोट के छिलके विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होते हैं, जो आपके शरीर को कई लाभ पहुंचाता है। तो आइए जानते हैं अखरोट के छिलके के क्या-क्या स्वास्थ्य लाभ होते हैं।

अखरोट के छिलके के 6 अद्भुत स्वास्थ्य लाभ-Amazing Health Benefits Of Walnut shells In Hindi

अर्थराइटिस में फायदेमंद

अगर आप अर्थराइटिस (Arthritis) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको अखरोट के छिलके की चाय का सेवन करना चाहिए। क्योंकि अखरोट के छिलके में पाया जाने वाला एंटी इंफ्लेमेटरी गुण अर्थराइटिस में होने वाले दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है।

अनिद्रा में फायदेमंद

अगर आप अनिद्रा (Insomnia) यानि नींद न आने की समस्या से परेशान हैं, तो आपको अखरोट के छिलके की चाय का सेवन करना चाहिए। क्योंकि अखरोट के छिलके की चाय का सेवन करने से दिमाग फ्रेश होता है, जिससे नींद अच्छी आती है।

दिल को रखे स्वस्थ

अगर आप अखरोट के छिलके का सेवन करते हैं, तो यह दिल (Heart) के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि अखरोट के छिलके में पाया जाने वाला मैग्नीशियम और फ्लेवेनॉइड दिल को स्वस्थ रखने में और दिल से जुड़ी बीमारी के खतरे को कम करने में मदद करता है। इसके लिए अखरोट के छिलके के पानी का सेवन करना चाहिए।

पाचन में करे सुधार

अगर आप अखरोट के छिलके के पानी का सेवन करते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला गुण पाचन क्रिया में सुधार करता है और कब्ज, अपच, ब्लोटिंग जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

शरीर को दे इंस्टेंट एनर्जी

अगर आप रोज सुबह अखरोट के छिलके के पानी का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर को इंस्टेंट एनर्जी (Energy) मिलती है। जी हां अखरोट के छिलके में पाया जाने वाला गुण कमजोरी को दूर करने में मदद करता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

अगर आप अखरोट के छिलके का इस्तेमाल करते हैं, तो यह त्वचा (Skin) के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। जी हां क्योंकि इसमें पाया जाने वाला एंटी ऑक्सीडेंट गुण पिंपल्स, दाग धब्बें जैसी समस्याओं को दूर करने में और त्वचा को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। इसके लिए अखरोट के छिलके का फेस पैक लगा सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now