आंवला (Amla) का सेवन तो आपने किया ही होगा, लेकिन क्या आपने कभी आंवला का मिश्री के साथ सेवन किया है। आंवला और मिश्री (Amla and Sugar Candy) का एक साथ सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि आंवला और मिश्री दोनों ही औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। आंवला और मिश्री का एक साथ सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि आंवला में विटामिन सी, आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेड और फॉस्फोरस जैसे कई महत्वपूर्ण तत्व पाए जाते हैं, तो वहीं, मिश्री में जिंक, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट, कैल्शियम और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं, तो आइए जानते हैं आंवला और मिश्री एक साथ खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।
आंवला और मिश्री एक साथ खाने के 6 फायदे- Amla Aur Mishri Ek Sath Khane Ke Fayde In Hindi
इम्यूनिटी होती है मजबूत
आंवला और मिश्री का एक साथ सेवन करने से इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। क्योंकि इस मिश्रण में विटामिन सी और जिंक जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो आपको वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रखने में मदद करते हैं।
पेट के लिए फायदेमंद
आंवला और मिश्री का एक साथ सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इस मिश्रण में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो पाचन तंत्र (Digestion) को मजबूत बनाने में मदद करता है और कब्ज, एसिडिटी, अपच जैसी समस्याओं से भी छुटकारा दिलाता है।
वजन कम करने में मददगार
अगर आप अपना वजन (Weight) कम करना चाहते हैं, तो आपको आंवला और मिश्री का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इस मिश्रण का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और आप आसानी से फैट बर्न कर सकते हैं।
खून की कमी होती है दूर
शरीर में खून की कमी होने पर आंवला और मिश्री का एक साथ सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि आंवला और मिश्री दोनों में आयरन पाया जाता है, जो हीमोग्लोबिन (hemoglobin) के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे खून की कमी दूर होती है।
शरीर में बनी रहती है एनर्जी
शरीर में एनर्जी (Energy) की कमी महसूस होने पर आंवला और मिश्री का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि आंवला और मिश्री में विटामिन सी, पोटैशियम, आयरन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर में एनर्जी बनाए रखने में मदद करते हैं।
आंखों के लिए फायदेमंद
आंवला और मिश्री का एक साथ सेवन आंखों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इस मिश्रण में मौजूद विटामिन ए आंखों की रोशनी (Eye sight) को बढ़ाने में मददगार साबित होता है।
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।