अमरूद खाने से दूर होती है पेट संबंधी ये बीमारी-Amrud Khane Se Dur Hoti Hai Pet Ki Ye Bimari

अमरूद खाने से दूर होती है पेट संबंधी ये बीमारी(फोटो-Sportskeeda hindi)
अमरूद खाने से दूर होती है पेट संबंधी ये बीमारी(फोटो-Sportskeeda hindi)

अमरूद का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। अमरूद आसानी से बाजार में मिलने वाला फल होता है। कई लोग अमरूद का पेड़ घर में भी लगाते हैं। अमरूद का स्वाद काफी स्वादिष्ट होता है। अमरूद में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जिसके सेवन से कई बीमारियां दूर होती है। अमरूद सबसे ज्यादा पेट के लिए फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अमरूद की तासीर ठंडी होती है। अमरूद खाने से पेट संबंधी कई बीमारियां दूर होती है। जानिए अमरूद खाने से कौन-कौन सी बीमारी दूर होती है।

अमरूद खाने से दूर होती है पेट संबंधी ये बीमारी (Amrud Khane Se Dur Hoti Hai Pet Ki Ye Bimari In Hindi)

कब्ज की शिकायत होती है दूर

अमरूद का सेवन पेट संबंधी कई बीमारियों में लाभदायक साबित होता है। अगर किसी को कब्ज की शिकायत हो, तो उसमें अमरूद काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए रोजाना खाना खाने से पहले एक अमरूद का सेवन करना चाहिए।

अपच की शिकायत होती है दूर

अपच की शिकायत होने पर भी अमरूद फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अमरूद में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो अपच की समस्या को दूर करते हैं। इसके लिए रोजाना खाना खाने के बाद एक अमरूद का सेवन करना चाहिए।

पेट की गर्मी होती है दूर

अमरूद के सेवन से पेट के गर्मी की शिकायत दूर होती है। क्योंकि अमरूद की तासीर ठंडी होती है। इसलिए अगर आप रोजाना एक अमरूद का सेवन करते हैं, तो इससे पेट ठंडा रहता है। साथ ही पेट की गर्मी की शिकायत भी दूर होती है।

बवासीर की बीमारी में फायदेमंद

अमरूद का सेवन बवासीर में भी फायदेमंद माना जाता है। बवासीर की शिकायत होने पर रोजाना एक अमरूद का सेवन करना चाहिए। इससे बवासीर की बीमारी में काफी हद तक छुटकारा मिलता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now