अनानास के फायदे :Ananas ke Fayde

फोटो- newstriger
फोटो- newstriger

फल सेहत के लिए लाभकारी होते हैं फिर चाहे वो कोई भी फल हो। उनमें से एक हैं अनानास। जो खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, उतनी ही फायदेमंद भी। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी फायबर, पोटेशियम, फॉस्फोरस का साथ-साथ कैल्शियम की अच्छी मात्रा होती है। जो व्यक्ति के लिए बहुत जरूरी है। अनानास के सेवन से इम्यूनिटी बढ़ती है औऱ बीमारियों से दूर रह सकते हैं यह पाचन तंत्र को मजबूत करता है और कैंसर की बीमारी से बचाव। जानते हैं इसके सेवन से क्या-क्या लाभ मिलते हैं।

ये भी पढ़ें: हरड़ का मुरब्बे के फायदे: Harad ka Murabba ke Fayde

अनानास खाने के फायदे-

हड्डियों को मजबूत बनाएं- व्यक्ति के शरीर में हड्डियों की अहम भूमिका होती है। इन्हें लंबे समय तक मजबूत रखने के लिए अनानास को खाने में शामिल करना चाहिए। क्योंकि अनानास में मैंगनीज पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत बनाएं रखने में मदद करता है।

गले की खराश में फायदेमंद- अनानास में टीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। जिसकी वजह से ये सूजन जैसे समस्या को दूर करता है इसके गुण के कारण ये गले की खराश भी दूर करता है।

ये भी पढ़ें: स्ट्रेस कम करने के 6 उपाय: Stress kam karne ke 6 upay

खून बढ़ाने में मदद- अनानास के सेवन से शरीर में खून की मात्रा बढ़ाई जा सकती है। इसके साथ ही इसके सेवन से बीमारी से जल्दी ठीक हो सकते हैं।

तनाव दूर करें- लोगों में आज के समय तनाव होना आम बात है, लेकिन अगर हर समय तनाव में रहते हैं तो ये जानलेवा बन सकता है। इसे दूर करने के लिए अनानास का सेवन करें। ये आपको तनाव से दूर रखने में मदद करता है।

अनानास खाने का तरीका -

अनानास का सेवन जूस बनाकर कर सकते हैं या फिर ऐसे काट कर भी खा सकते हैं।

दही में डालकर इसका सेवन किया जा सकता है।

जैम के रूप में भी आप अनानास खा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: गूलर के फायदे: Gular ke Fayde

Edited by Naina Chauhan