गूलर के फायदे: Gular ke Fayde

फोटो- superfast3education
फोटो- superfast3education

गूलर का पेड़ हर किसी ने देखा होगा, लेकिन किसी ने कभी इस पेड़ के और इसके फल से होने वाले लाभ के बारे में नहीं सोचा होगा। कई लोगों को तो पता भी नहीं होगा कि इससे शरीर को कोई फायदे भी होते हैं। गूलर के पत्तों का रस शहद के साथ मिलाकर पीने से मधुमेह में लाभ होता है और पेशाब में शर्करा की मात्रा भी कम हो जाती है। इसके फल से सब्जी भी बनाई जाती है और फल पक जाने पर खाया भी जाता है।

ये भी पढ़ें: तुलसी का पानी पीने के फायदे: Tulsi ka Pani Peene ke Fayde

गूलर के फायदे-

औषधीय गुणों से भरपूर गूलर का पेड़ स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। इसमें फाइटोकेमिकल्स पाय जाते हैं जो बीमारियों से लड़ते हैं। वहीं गूलर का उपयोग मांसपेशीयों के दर्द, मुंह से संबंधी समस्या, घाव भरने के लिए आदि के इलाज के लिए किया जाता है। इसमें गूलर में एंटी-डायबिटिक, एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-अस्थमैटिक, एंटी-अल्सर, एंटी-डायरियल और एंटी-पायरेरिक गुण होते हैं। इसके साथ ही गूलर के फल से हिंचकी का भी इलाज किया जाता है।

तनाव कम करें- व्यक्ति के लिए मस्तिष्क का स्वस्थ्य रहना जरूरी होता है। इसके लिए गूलर के पेड़ का उत्पादों का इस्तेमाल करके तनाव से बचा जा सकता है।

कैंसर को रोकने में मदद- हर किसी को अपने आस-पास आसानी से गूलर के पेड़ मिल जाते हैं, जो सेहत के लिए लाभकारी होते हैं। इस पेड में कैंसर को रोकने के गुण होते हैं।

ये भी पढ़ें: तुलसी के फायदे: Tulsi ke Fayde

दिल के लिए लाभकारी- व्यक्ति के शरीर के लिए दिल का सेहतमंद रहना बहुत जरूरी है औऱ दिल की धड़कनों को नियंत्रित करने के लिए मैग्नीशियम बहुत ही लाभकारी होता है। गूलर के फल में मैग्नीशियम पाया जाता है। जिसके सेवन से व्यक्ति का दिल ठीक रहता है।

ये भी पढ़ें: पपीते के पत्ते के फायदे: Papita ke Patte ke Fayde

Edited by Naina Chauhan