तुलसी का पानी पीने के फायदे: Tulsi ka Pani Peene ke Fayde

फोटो- jagran
फोटो- jagran

हर घर में पाई जाने वाली तुलसी का पौधा एक ऐसी औषधि है, जो कई समस्याओं को आसानी से दूर कर देती है। तुलसी कई वायरल बीमारियों और सेहत की समस्याओं के इलाज में कारगर है। इसके पत्तों में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल, एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व पाय जाते हैं। इसे सेहत के लिए वरदान माना जाता है। तुलसी के पैधे के बीज से लेकर जड़ तक का यूज अगल-अगल बीमारियों के इलाज में किया जाता है। तुलसी का पानी पीने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं, तो जानते हैं क्यों इसका पानी पीना चाहिए।

कैसे बनाएं तुलसी का पानी-

ये भी पढ़ें: तुलसी के फायदे: Tulsi ke Fayde

तुलसी की 4-5 पत्तियों को लेकर उसे साफ कर लें और फिर एक गिलास पीने का पीने लें। इसमें रात को पत्तियों को डालकर रख दें और सुबह खाली पेट पी लें। ये पानी उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद हैं जिन्हें बार-बार सर्दी-जुकाम की परेशानी रहती है। उन लोगों को इसे उबालकर पीना चाहिए।

तुलसी का पीने क्यों पीना चाहिए-

फेफडे़ स्वस्थ बनाए- अगर किसी को सांस से जुड़ी या फिल फेडफों की समस्या है तो इसके लिए तुलसी का उपयोग करना चाहिए। तुलसी का पानी पीने से छाती में जमा बलगम साफ हो जाता है। अगर किसी को अस्थमा की बीमारी है तो उसके लिए भी तुलसी का पानी पीना लाभकारी है। क्योंकि इसमें एलर्जी को रोकने वाले तत्व होते हैं।

तनाव कम करें- आज के समय में लोगों को बहुत स्ट्रेस रहता है। जिसके पीछे कई कारम होते हैं। ऐसे में हर किसी को तुलसी के पानी का सेवन करना चाहिए साथ ही इसकी पत्तियों को भी खाना चाहिए इससे तनाव दूर होता है।

ये भी पढ़ें: पपीते के पत्ते के फायदे: Papita ke Patte ke Fayde

बॉडी के डिटॉक्स करें- खाने के साथ शरीर में कई नुकसानदायक तत्व पहुंच जाते हैं जो शरीर में जाकर जमने लगते हैं। ऐसे में तुलसी का पानी पीने से खराब तत्व बहार निकल जाते हैं। इसके साथ ही तुलसी किडनी, डायजेस्टिव सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करती है।

वजन कम करें- बहुत ही कम लोग जानते हैं कि तुलसी का पानी वजन कम करने में भी मगग करता है। तुलसी पाचन को सही रखता है औऱ जब पाचन सही रहता है को वजन तेजी से कम होने लगता है।

ये भी पढ़ें: कमरकस के फायदे: Kamarkas ke Fayde

Edited by Naina Chauhan