तुलसी के फायदे: Tulsi ke Fayde

फोटो- haribhoomi
फोटो- haribhoomi

हर घर में तुलसी के पौधे को पूजा जाता है। इसके गुणों के कारण इसका इस्तेमाल बीमारियों को दूर करने के लिए भी किया जाता है। रात के समय तुलसी का पौधा ऑक्सीजन का उत्सर्जन करता है। सर्दी खांसी सिर दर्द जैसी परेशानी में भी तुलसी का उपयोग लाभकारी है। तुलसी के हर हिस्से का अपना लाभ है फिर चाहें वो पत्ता हो, जड़ हो या फिर तुलसी के बीज।

तुलसी के फायदे-

ये भी पढ़ें: पपीते के पत्ते के फायदे: Papita ke Patte ke Fayde

अनियमित पीरियड्स की परेशानी- अगर किसी महिला को अनियमित पीरियड्स की परेशानी है तो उसे तुलसी की बीज का उपयोग करना चाहिए। इसका साथ ही तुलसी के पत्तों के सेवन से भी पीरियड्स समय पर आते हैं।

त्वचा के लिए- तुलसी के सेवन से त्वचा पर कील-मुहांसे से समस्या से निजात मिलता है और त्वचा साफ दिखने लगती है।

ये भी पढ़ें: खाली पेट अलसी खाने के 6 फायदे: khali pet alsi khane ke 6 fayde

मुंह की दुर्गंध दूर करें- तुलसी के पत्तों को खाने से मुंह की दुर्गंध दूर की जा सकती है। इसके सेवन से कोई नुकसान भी नहीं होता औऱ दुर्गंध से राहत भी मिलती है।

कैंसर की बीमारी दूर करें- कहा जाता है कि हर सुबह खाली पेट तुलसी के पत्तों का सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से कैंसर की बीमारी का खतरा कम हो जाता है।

ये भी पढ़ें: डार्क चॉकलेट खाने के फायदे: Dark Chocolate Khane ke Fayde

चोट लगने पर- किसी को चोट लगने पर तुलसी के पत्तों को फिटकरी के साथ उस चोट पर लगाना चाहिए। तुलसी में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो चोट को जल्दी ठीक करते हैं।

दस्त लगने पर- अगर कोई दस्त लगने की वजह से परेशान है को उसे तुलसी के पत्तों को जीरे में मिलाकर दिन में 4 बार खाना चाहिए। ऐसा करने ले दस्त की परेशानी से जल्द राहत मिलती है।

ये भी पढ़ें: विटामिन सी किस से मिलता है: vitamin c kis se milta hai

Edited by Naina Chauhan