अनानास के फायदे-Ananas Ke Fayde

अनानास के फायदे (फोटो-Healthunbox)
अनानास के फायदे (फोटो-Healthunbox)

अनानास (Pineapple) एक खट्टा मीठा फल (Fruit) है। अनानास खाने से सेहत को कई फायदे होते हैं। अनानास औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स, कैल्शियम, फाइबर विटामिन सी और कई जरूरी तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं. इसका सेवन कई बीमारियों में फायदेमंद साबित होता है। जानिए अनानास खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

अनानास के फायदे (Ananas Ke Fayde In Hindi)

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है

अनानास में विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसके सेवन से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता बढ़ती है। जिससे किसी भी बीमारी से लड़ने की क्षमता बढ़ जाती है। इसलिए अनानास का सेवन करना चाहिए।

हड्डियां होती है मजबूत

अनानास में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो कि हड्डियों (Bones) को मजबूत करते हैं। जिन लोगों को जोड़ों में दर्द की शिकायत होती है। उनको अनानास का सेवन जरूर करना चाहिए।

पाचन शक्ति होती है मजबूत

अनानास का सेवन करने से पाचन शक्ति (Digestion) मजबूत होती है। साथ ही पेट संबंधी कई बीमारियों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।

वजन करता है कम

अगर किसी को वजन (Weight)कम करना हो तो अनानास बहुत फायदेमंद है। अनानास के सेवन से वजन आसानी से कम हो जाता है।

आंखों की बढ़ती है रोशनी

अनानास आंखों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। अनानास का रोजाना सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।

कैंसर में फायदेमंद

अनानास में एंटीऑक्सीडेंट काफी मात्रा में पाया जाता है। जिससे कैंसर (cancer)जैसी घातक बीमारी से भी लड़ने में यह फायदेमंद साबित होती है।

ब्लड प्रेशर करता है कंट्रोल

अनानास में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी पाया जाता है, जो कार्डियोवैस्कुलर डिजीज से बचाता है। साथ ही जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत होती है। उनको रोजाना अनानास के जूस का सेवन करना चाहिए।

त्वचा पर आता है ग्लो

अनानास का सेवन त्वचा संबंधी रोगों में भी फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से पिंपल्स (Pimples) और दाग धब्बों की शिकायत दूर हो जाती है। साथ ही त्वचा पर भी चमक आ जाती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।