अनार का जूस पीने के फायदे - Anar Ka Juice Pine Ke Fayde

अनार का जूस पीने के फायदे (फोटो-Healthunbox)
अनार का जूस पीने के फायदे (फोटो-Healthunbox)

अनार (Pomegranate) का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। अनार में कई ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत को काफी लाभ पहुंचाते हैं। लेकिन अगर कोई अनार के जूस का सेवन करता है, तो यह स्वास्थ्य को ज्यादा मात्रा में लाभ पहुंचाते हैं। अनार में फाइबर, विटामिन के, विटामिन सी, विटामिन बी, आयरन, पोटेशियम, जिंक और ओमेगा-6 फैटी एसिड जैसे कई तत्व मौजूद होते हैं। अनार के जूस का सेवन सेहत के लिए रामबाण माना जाता है। इससे कई बीमारियां दूर होती हैं। जानिए अनार का जूस पीने के फायदों के बारे में।

अनार का जूस पीने के फायदे ( Anar Ka Juice Pine Ke Fayde In Hindi)

एनीमिया की शिकायत होती है दूर

अनार में आयरन (Iron) की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसलिए यह शरीर में खून की कमी नहीं होने देता है। अगर किसी को एनीमिया (Anemia) की शिकायत होती है, तो उसको लगातार एक महीने अनार का जूस पीना चाहिए।

ब्लड प्रेशर को करता है कंट्रोल

जिन लोगों को ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) की शिकायत होती है, उनको रोजाना अनार के जूस का सेवन करना चाहिए। अनार का जूस पीने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

अनार में विटामिन सी (Vitamin C) की अधिक मात्रा पाई जाती है, जो त्वचा के लिए फायदेमंद मानी जाती है। रोजाना अनार का जूस पीने से खून साफ होता है। जिससे चेहरों पर पिंपल्स (Pimples) और झुर्रियों की शिकायत नहीं होती है।

गठिया में फायदेमंद

अनार का जूस पीने से गठिया की बीमारी में भी काफी लाभ पहुंचता है। अनार का जूस पीने से गठिया के बीमारी में जोड़ों में होने वाले दर्द से आराम मिलता है। इसके लिए रोजाना एक गिलास अनार के जूस का सेवन करना चाहिए।

पाचन तंत्र होता है मजबूत

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पाचन तंत्र (Digestion) का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए अगर कोई अनार के जूस का सेवन करता है, तो उसका पाचन तंत्र मजबूत होता है। साथ ही पेट संबंधी कोई बीमारी नहीं होती है।

दिल संबंधी बीमारी होती है दूर

अनार के जूस का सेवन करने से दिल संबंधी बीमारी नहीं होती है। रोजाना अनार के जूस का सेवन करने से हार्ट अटैक (Heart Attack) का खतरा कम हो जाता है। हार्ट के मरीजों को अनार के जूस का सेवन रोजाना करना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now