अनार के फायदे : Anar Juice Ke Fayde

अनार के फायदे (फोटो - food fact)
अनार के फायदे (फोटो - food fact)

अनार खाना शरीर के लिए कितना फायदेमंद है ये तो हम आप जानते हैं। यह फाइबर, विटामिन C और विटामिन K का एक अच्छा स्रोत है। अनार में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स के भी कई फायदे हैं। रसदार दानों से भरा अनार पौरुष शक्ति को भी बढ़ाता है। अनार इम्यून सिस्टम को बूस्ट करता है और लव लाइव को भी खुशहाल बनाता है। जानते हैं अनार और उसके जूस के फायदे।

अनार के फायदे : Anar Juice Ke Fayde In Hindi

हृदय स्वास्थ्य को रखे बरकरार - अनार का सेवन हृदय स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। अनार में एंटीहाइपरटेंसिव (ब्लड प्रेशर कम करने वाला) के साथ ही एंटीएथीरियोजेनिक (धमनियों में वसा के जमाव को रोकने वाला) गुण पाया जाता है। अनार का उपयोग कर बढ़े हुए कोलेस्ट्रोल को नियंत्रित करने में भी मदद मिल सकती है।

डायबिटीज नियंत्रण में मददगार - डायबिटीज की समस्या में भी अनार के फायदे उपयोगी साबित हो सकते हैं। वजह यह है कि अनार में एलेजिक, गैलिक व ओलियानोलिक एसिड आदि होता है। इन सभी एसिड की मौजूदगी के कारण अनार एंटीडायबिटिक (ब्लड शुगर कम करने वाला) गुण प्रदर्शित कर सकता है।

गर्भावस्था में सहायक - हर महिला के लिए गर्भावस्था के समय अपना और होने वाले बच्चे का ख्याल रखना जरूरी होता है। वहीं गर्भावस्था के दौरान अनार का सेवन करना गर्भवती महिला के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। यह प्लेसेंटा (अपरा) को होने वाली क्षति की आशंका को कम कर सकता है। अनार में एंटीऑक्सीडेंट गुण होता है, जो गर्भावस्था के दौरान प्लेसेंटा (अपरा) की रक्षा कर सकता है। साथ ही अनार में फोलेट भी होता है, जो गर्भवती महिला और गर्भ में पल रहे शिशु के स्वास्थ्य के लिए जरूरी होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
Be the first one to comment