अनार के 4 उपयोग, 7 फायदे

अनार के उपयोग, फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
अनार के उपयोग, फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

फलों (Fruits) का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है, क्योंकि फलों में वो सभी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार साबित होते हैं। उन्हीं में से एक फल अनार (Pomegranate) है, अनार का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अनार के छोटे-छोटे लाल रंग के दानें औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। अनार के छोटे-छोटे लाल रंग के दानों का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि अनार में फाइबर, विटामिन के, विटामिन सी, विटामिन बी, आयरन, पोटेशियम, जिंक और ओमेगा-6 फैटी एसिड जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य को कई गुना लाभ पहुंचाते हैं। तो आइए जानते हैं अनार के क्या-क्या उपयोग और फायदे होते हैं।

Ad

अनार के 4 उपयोग, 7 फायदे-Anar Ke Upyog, Fayde In Hindi

अनार के उपयोग

1- अनार का उपयोग जूस बनाने के लिए किया जा सकता है, जो सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं।

2- अनार का उपयोग चेहरे पर लगाने के लिए किया जा सकता है।

3- फलों का सलाद बनाने के लिए अनार का इस्तेमाल किया जा सकता है।

4- कस्टर्ड, केक या आइस्क्रीम का स्वाद बढ़ाने के लिए अनार के दानों का इस्तेमाल किया जा सकता है।

अनार के फायदे

1- अनार का सेवन करने से इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। क्योंकि अनार में एंटी बैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो आपको बाहरी वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रखने में मददगार साबित होते हैं।

2- गर्भवती महिलाओं (Pregnant Women) के लिए अनार का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अनार में आयरन, विटामिन जैसे कई तत्व पाए जाते हैं, जो महिला और शिशु दोनों को स्वस्थ रखने में मददगार साबित होते हैं।

3- अनार का सेवन हार्ट (Heart) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अनार एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। जो हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करता है, जिससे हार्ट संबंधी बीमारियों का जोखिम कम होता है।

4- अनार का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अनार फाइबर से भरपूर होता है। जो पाचन तंत्र (Digestion) को मजबूत बनाता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित होता है।

5- शरीर में खून की कमी होने पर अनार का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि खून की कमी आयरन (Iron) की कमी के कारण होती है और अनार में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो खून को बढ़ाने में मददगार साबित होता है।

6- अनार का सेवन त्वचा (Skin) को भी कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि अनार एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होते हैं, जो पिंपल्स और दाग धब्बों जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। साथ ही इसका सेवन करने से त्वचा हेल्दी रहती है और त्वचा पर निखार भी आता है।

7- शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को कम करने के लिए अनार का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अनार फाइबर, विटामिन और एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications