अंकुरित चना खाने के फायदे- Ankurit Chana Khane Ke Fayde

अंकुरित चना खाने के फायदे (फोटो-Nari)
अंकुरित चना खाने के फायदे (फोटो-Nari)

चना खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। लेकिन अगर सुबह खाली पेट अंकुरित चना (Sprouts) का कोई सेवन करता है, तो यह स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक साबित होता है। अंकुरित चना में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, आयरन, मिनरल और विटामिन्स पाए जाते हैं। जो शरीर को कई बीमारियों से दूर रखते हैं। जानिए अंकुरित चना खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

अंकुरित चना खाने के फायदे (Ankurit Chana Khane Ke Fayde In Hindi)

पेट के लिए फायदेमंद

अंकुरित चना पेट के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि चना में फाइबर की मात्रा अधिक पाई जाती है। इसलिए रोजाना इसका सेवन करने से कब्ज की समस्या खत्म हो जाती है।

थकान होती है दूर

सुस्ती और थकान से बचने के लिए अंकुरित चना का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से शरीर में एनर्जी मिलती है। इसके लिए रोजाना सुबह खाली पेट अंकुरित चना का सेवन करना चाहिए।

डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों को अंकुरित चना का सेवन करना चाहिए। क्योंकि यह रक्त में शुगर के लेवल को नियंत्रित करता है। इसके लिए रोजाना सुबह खाली पेट अंकुरित चना का सेवन करना चाहिए।

खून की कमी को करता है दूर

अंकुरित चना में आयरन की मात्रा पाई जाती है। इसलिए इसके सेवन से एनीमिया (Anemia) यानि शरीर से खून की कमी दूर होती है। इसके लिए रोजाना सुबह के नाश्ते में अंकुरित चना का गुड़ के साथ सेवन करना चाहिए।

कोलेस्ट्रॉल लेवल करता है कम

अंकुरित चना का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल (Cholestrol) लेवल कम होता है। अगर किसी का कोलेस्ट्रॉल का लेवल बहुत ज्यादा बढ़ गया हो, तो उसे रोजाना अंकुरित चना का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से बेड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है और गुड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है।

हड्डियां होती हैं मजबूत

अंकुरित चना हड्डियों (Bones) के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। रोजाना इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होती है। साथ ही जोड़ों में दर्द की शिकायत भी खत्म होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava