अगर आप अपना वेट लॉस करना चाहते हैं, लेकिन बार बार किसी न किसी वजह से रूक जाते हैं तो ऐसे में आप किसी से इंस्पिरेशन ले सकते हैं। बता दें, एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की बहन अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) को देखकर आप सोचने को मजबूर हो जाएंगे की क्या सच में कोई अपना वजन ऐसे कम कर सकता है। कहा जाता है कि जब किसी व्यक्ति का वजन जरूरत से ज्यादा बढ़ जाता है तो उसके लिए कई सारी समस्या सामने खाड़ी हो जाती है। व्यक्ति अपने आपको डिसकम्फर्ट और सेल्फ डाउट का सामना करने को मजबूर हो जाता है। इसलिए अपने आपको फिट रखने के लिए जानते हैं कैसे अंशुला की वो टिप्स जिससे वजन कम करने में मदद मिल सकती है।
अर्जुन कपूर की बहन बनी वेट लॉस की बेस्ट एग्जांपल, आप भी अपना सकते हैं ये टिप्स : Anshula Kapoor Transformation In Hindi
घर का खाना -
आज के समय में लोगों को बाहर का खाना बहुत पसंद होता है, जिसकी वजह से लोगों का वजन (Weight Loss) अधिक बढ़ता रहता है। लेकिन अगर आप भी अंशुला के जैसे घर का खाना खाते हैं तो ये सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होगा। वहीं अंशुला एक सप्ताह में चार दिन वर्कआउट करती हैं। जिसमें 2 दिन स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और बाकि के दिनों में वह कार्डियो पर ध्यान देती हैं। वजन कम करने के लिए आप भी ऐसा कर सकते हैं।
वजन कम करने के लिए डाइट में क्या लेना चाहिए -
बता दें, अंशुला अपना वजन कम करने के लिए ब्रेकफास्ट (Breakfast) में अंडा, एवोकाडो और टोस्ट लेती हैं। इसके बाद वह ब्लैक कॉफी पीना पसंद करती हैं पर बिना चीनी के। (Lunch) लंच में वह 2 रागी की रोटी, 150 ग्राम बोनलेस चिकन, एक बड़ी कटोरी सब्जी या कभी कभी सब्जी के साथ सलाद और कुछ ग्रील्ड चिकन के साथ किव्नोआ खाती हैं। शाम को स्नैक में अखरोट या एक एग सैंडविच खाती हैं। इसके अलावा चिकन या वेज कबाब थेपला या कुछ नट्स और प्रोटीन शेक पीती हैं। डिनर (Donner) में वह भुना हुआ चिकन, ग्रिल्उ सब्जी के साथ रागी की रोटी खाती हैं। इसी डाइट को आप भी अपना सकते हैं।
रात के समय कुछ खाना हो -
बता दें, अंशुला को रात में देर से सोने की आदत है। ऐसे में उन्हें भूख लगती है तो वह प्रोटीन शेक(Protein Shake) लेती हैं। अगर आप भी अंशुला जैसा स्लीम लुक पाने की इच्छा रखती हैं तो उनके रूटीन को फॉलो कर सकते हैं।
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।