अर्जुन छाल के 3 फायदे : Arjun Chaal Ke 3 Fayde

अर्जुन छाल के फायदे (फोटो - myupchar)
अर्जुन छाल के फायदे (फोटो - myupchar)

हमारे आस पास कुछ ऐसी चीजे होती हैं, जिसका इस्तेमाल कई तरह की दवा में किया जाता है। ऐसे ही अर्जुन का पेड़ है। अर्जुन के पेड़ में कई तरह के गुण होते हैं, जिसकी वजह से इसे दवाइयों में डाला जाता है। अर्जुन के पेड़, फल, पत्‍तियों और जड़ों को कई बीमारियों को दूर करने के लिये प्रयोग करते हैं। अर्जुन की छाल के सेवन से कोई साइड इफेक्‍ट भी नहीं है, इसलिये इसे आजमाने में हिचकिचाएं नहीं। जानते हैं अर्जुन छाल के फायदे।

अर्जुन छाल के फायदे - Arjun Chaal Ke Fayde In Hindi

स्‍पर्म काउंट बढ़ाने के लिए - जिन लोगों का स्‍पर्म काउंट कम है उन्हें नियमित तौर पर अगर अर्जुन के छाल के पावडर का काढ़ा पीना चाहिए। साथ ही यह यौन संबन्‍ध से पैदा हेाने वाली अनेको बीमारियां, जैसे गोनोरिया आदि को भी जड़ से मिटा देता है।

हड्डी को जल्‍द ही जोड़े - अगर किसी की हड्डी टूट जाए तो, ऐसे में 1 कप दूध में 1 चम्‍मच अर्जुन के छाल का पावडर मिला कर दिन में तीन बार पियें। इससे हड्डियों में ताकत आती है और जल्‍द ही हड्डी जुड़ जाती है। आप चाहें तो छाल के पावडर को घी के साथ मिक्‍स कर के जहां हड्डी टूटी हैं, वहां पर लगा कर बैंडेज बांध सकते हैं।

बढ़ते वजन को कम करने के लिए - आज के समय में लोगों का बढ़ता वजन बहुत समस्या का कारण बन गया है। इसे रोकने के लिए भी अर्जुन की छाल को उपयोग में लाया जा सकता है। यह बात चूहों पर आधारित एनसीबीआई के एक शोध से स्पष्ट होती है। शोध में पाया गया कि अर्जुन की छाल से तैयार कैप्सूल का उपयोग फैट को कम करने में मदद कर सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।