अर्जुन की छाल के औषधीय गुण

अर्जुन की छाल के औषधीय गुण(फोटो-Sportskeeda hindi)
अर्जुन की छाल के औषधीय गुण(फोटो-Sportskeeda hindi)

अर्जुन का पेड़ एक सदाबहार पेड़ है, जो करीब 60 से 80 फीट तक ऊंचा होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं अर्जुन के पेड़ की छाल (Arjun bark) का इस्तेमाल सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। जी हां क्योंकि अर्जुन के पेड़ की छाल औषधीय गुणों से भरपूर होता है। अर्जुन के पेड़ की छाल में अनेक स्वास्थ्यवर्धक गुण होते हैं, जो कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित होते हैं। तो आइए जानते हैं अर्जुन की छाल के क्या-क्या औषधीय गुण होते हैं।

अर्जुन की छाल के औषधीय गुण- Arjun Ki Chaal Ke Aushadiye Gun In Hindi

डायबिटीज में फायदेमंद

अर्जुन की छाल का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि अर्जुन की छाल में एंटी डायबिटिक प्रभाव पाया जाता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है।

हृदय के लिए फायदेमंद

हृदय (Heart) स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए अर्जुन की छाल का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अर्जुन की छाल एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होते हैं, जो हृदय रोगों के जोखिम को कम करने में मददगार साबित होता है।

सर्दी-खांसी में फायदेमंद

मौसम बदलने की वजह से सर्दी-खांसी (Cold and Cough) की समस्या हो जाती है। लेकिन सर्दी-खांसी की शिकायत होने पर अगर आप अर्जुन की छाल का सेवन करते हैं, तो इससे सर्दी-खांसी की समस्या से छुटकारा मिलता है।

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) हार्ट के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए इसको कंट्रोल करना जरूरी होता है। ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए अर्जुन की छाल का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अर्जुन की छाल में एंटीहाइपरटेंसिव गुण मौजूद होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।

अल्सर में फायदेमंद

पेट में अल्सर (stomach ulcer) की शिकायत होने पर अर्जुन की छाल का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अर्जुन की छाल में कई ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जो अल्सर की समस्या में राहत दिलाने में मददगार साबित होते हैं।

वजन कम करने में मददगार

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन को कम करना चाहते हैं, तो आपको अर्जुन की छाल का सेवन करना चाहिए। क्योंकि अर्जुन की छाल का सेवन करने से वजन कंट्रोल होता है।

स्किन के लिए फायदेमंद

एक्जिमा (Eczema) और सोरायसिस (Psoriasis) जैसी स्किन संबंधी समस्या होने पर अर्जुन की छाल का इस्तेमाल फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अगर आप अर्जुन का छाल का लेप बनाकर त्वचा पर लगाते हैं, तो इससे एक्जिमा और सोरायसिस जैसी समस्या में काफी हद तक आराम मिलता है।

इन तरीकों से कर सकते हैं अर्जुन की छाल सेवन

1- अर्जुन की छाल का काढ़ा या चाय पी सकते हैं।

2- अर्जुन की छाल का चूर्ण बनाकर सेवन कर सकते हैं।

3- अर्जुन की छाल को पीसकर उसका लेप बनाकर त्वचा पर लगा सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications