अर्जुन की छाल के फायदे - Arjun Ki Chaal Ke Fayde

अर्जुन की छाल के फायदे (फोटो-weinhindi.com )
अर्जुन की छाल के फायदे (फोटो-weinhindi.com )

अर्जुन की छाल (Arjun Ki Chaal) इसको बहुत कम लोग ही जानते होंगे। साथ ही इसका पेड़ भी बहुत कम जगह देखने को मिलता है। लेकिन इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। अर्जुन की छाल के सेवन से कई बीमारियों से बचा जा सकता है। हार्ट मरीजों के लिए यह किसी अमृत से कम नहीं माना जाता है। अर्जुन की छाल को धूप में सुखाकर उसका पाउडर बनाकर सेवन करने से कई बीमारियां दूर होती हैं। जानिए अर्जुन की छाल के फायदों के बारे में।

अर्जुन की छाल के फायदे (Arjun Ki Chaal Ke Fayde In Hindi)

हार्ट मरीजों के लिए फायदेमंद

हार्ट (Heart) के मरीजों के लिए अर्जुन की छाल काफी फायदेमंद मानी जाती है। अर्जुन की छाल के सेवन से हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है। अर्जुन की छाल हार्ट के मरीजों के लिए किसी रामबाण से कम नहीं मानी जाती है।

कोलेस्ट्रॉल लेवल करता है कम

जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल (Cholestrol) लेवल काफी ज्यादा बढ़ गया हो। तो उनको नियमित रूप से अर्जुन की छाल का सेवन करना चाहिए। अर्जुन की छाल कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करती है।

हड्डियां होती हैं मजबूत

अर्जुन की छाल के सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं। जिन लोगों की हड्डियां कमजोर होती हैं या हाथ और पैरों में दर्द रहता है। उनको अर्जुन की छाल का सेवन करना चाहिए।

बुखार में फायदेमंद

अर्जुन की छाल बुखार (Fever) में भी फायदेमंद मानी जाती है। अगर किसी को बुखार आ रहा हो तो उसको अर्जुन की छाल के पाउडर के साथ गुड़ मिलाकर सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से बुखार में काफी आराम मिलता है।

रक्त संबंधी समस्या होती है दूर

अगर कोई अर्जुन की छाल का सुबह काढ़ा बनाकर सेवन करता है। तो उसको रक्त संबंधी समस्याएं नहीं होती हैं।

बालों के लिए लाभदायक

जिन लोगों के बाल सफेद हो गए हैं या कम घने हैं, तो उनको अर्जुन की छाल के पाउडर को मेंहदी में मिलाकर लगाना चाहिए। यह बालों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। साथ ही बाल काले और घने भी करता है।

मुंह के छालों में फायदेमंद

जिन लोगों के मुंह में बार-बार छाले (Mouth Ulcer) हो जाते हैं। उनको भी अर्जुन की छाल का इस्तेमाल करना चाहिए। अर्जुन की छाल के पाउडर को नारियल के तेल में मिलाकर छाले पर लगाने से काफी आराम मिलता है।

ब्लड प्रेशर करता है कंट्रोल

जिनको ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) की शिकायत होती है। उनको अर्जुन की छाल का काढ़ा बनाकर पीना चाहिए। इसके सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।