अश्वगंधारिष्ट के फायदे

अश्वगंधारिष्ट के फायदे (sportskeeda Hindi)
अश्वगंधारिष्ट के फायदे (sportskeeda Hindi)

आयुर्वेद में कई ऐसी चीजें हैं, जो सेहत के लिए बहुत लाभकारी होती है। उनमें से एक अश्वगंधारिष्ट भी है। इसे आयुर्वेद में एक बेहतर स्थान प्राप्त है। अश्वगंधारिष्ट (Ashwagandharishta) को कई महत्वपूर्ण जड़ी बूटियों को मिलाकर बनाया जाता है, जिसमें अश्वगंधा, सफेद मूसली, मंजिष्ठा, हरड़, दारू हल्दी, मुलेठी, रास्ना, विदारीकंद, अर्जुन की छाल, नागरमोथा, अनंत मूल, काली निसोत, सफेद चंदन और लाल चंदन, चित्रकमूल, तेजपत्ता और इलायची के साथ-साथ गुड़ शामिल है। तो चलिए जानते हैं अश्वगंधारिष्ट के क्या-क्या फायदे हैं।

youtube-cover

अश्वगंधारिष्ट के फायदे : Ashwagandharishta Benefits In Hindi

याददाश्त में सुधार करने के लिए -

अगर आप अपनी याददाश्त को सही रखने के लिए कई तरह की चीजों का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे आपके शरीर को नुकसान भी हो सकता है। ऐसे में याददाश्त में आशाजनक सुधार करने के लिए अश्वगंधारिष्ट (Ashwagandharishta) फायदेमंद है। यदि आप इसका सही खुराक से सेवन करते हैं तो यकीनन आपकी याददाश्त में काफी सुधार होगा।

नसों को शांत करने के लिए -

अश्वगंधा की सहायता से अपने शरीर की नसों को आराम दे सकते हैं। अगर आप इसका सेवन सही तरीके से करते हैं तो ये आपके शरीर की नसें शांत रहती हैं और इसका सही तरीके से सेवन करने पर आपको स्वास्थ्यवर्धक सुधार देखने को मिलते हैं।

चिंता दूर करने के लिए -

चिंता दूर करने के लिए अश्वगंधारिष्ट (Ashwagandharishta) काफी दमदार और प्रभावशाली आयुर्वेदिक औषधि है। चिंता जैसे रोगों में इस औषधि का इस्तेमाल किया जाता है।

पाचन तंत्र को मजबूत करने के लिए -

अश्वगंधारिष्ट (Ashwagandharishta) के सेवन से आप अपने शरीर के अंदर के दूसरे और सम्पूर्ण शरीर के तीसरे सबसे बड़े तंत्र को ठीक रख सकते हैं। त्वचा, हड्डी के बाद पेट ही सबसे महत्वपूर्ण है लेकिन अगर ये ठीक नहीं है, तो त्वचा और हड्डियां भी खराब हो सकती हैं जो आपकी परेशानी का कारण बन सकता है।

दिल के रोगों को दूर करने के लिए -

आज के समय में लोगों को दिल की समस्या अधिक हो रही है। व्यक्ति को दिल की सेहत का ध्यान रखना चाहिए। इसके लिए अश्वगंधारिष्ट (Ashwagandharishta) का उपयोग फायदेमंद है। अश्वगंधारिष्ट के सेवन से आपको हृदय संबंधित बीमारियों से भी राहत मिलती है। उच्च रक्तचाप और धमनियों से संबंधित अन्य विकारों में भी यह रामबाण उपाय है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications