बच्चों को रागी खिलाने के 3 फायदे   

बच्चों को रागी खिलाने के फायदे  (फोटो - sportskeeda hindi)
बच्चों को रागी खिलाने के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)

बच्चों की सेहत का ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है। इसलिए उनके खाने पीने पर बहुत ध्यान देना चाहिए। ऐसे में बच्चों के लिए रागी Ragi का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। रागी पोषक तत्वों से भरपूर है। इसमें प्रोटीन Protein , कैल्शियम, फाइबर Fiber, कार्बोहाइड्रेट होते हैं, जो शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देते हैं । 6 महीने की उम्र होने के बाद शिशु को रागी आसानी से दिया जा सकता है। लेकिन रागी बच्चों को खिलाने से पहले डॉक्टर से जरूर पूछ लें। बच्चे के संपूर्ण विकास के लिए रागी का सेवन बहुत अच्छा होता है। तो चलिए जानते है बच्चों को रागी खिलाने के फायदे।

बच्चों को रागी खिलाने के 3 फायदे : Baccho Ko Ragi Khilane Ke 3 Fayde In Hindi

हड्डियां मजबूत होती है - बच्चों की हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए रागी का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। रागी में भरपूर मात्रा में विटामिन डी पाया जाता है, जो हड्डियों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। रागी हड्डियों के टूटने के खतरे को कम करता है। रागी का नियमित सेवन बच्चों के शरीर में कैल्शियम की मात्रा को पूरा करता है।

खून की कमी को दूर होती है - रागी का सेवन बच्चे के शरीर से खून की कमी को दूर करता है। ऐसा इसलिए क्योंकि रागी में आयरन मौजूद होता है। रागी में विटामिन सी भी पाया जाता है, जो शरीर में आयरन का अवशोषण करने में मदद करता है।

प्रोटीन से भरपूर - बच्चों के अच्छे विकास के लिए प्रोटीन बहुत आवश्यक तत्व है। ऐसे में रागी प्रोटीन से भरपूर होता है, जो बच्चों के लिए लाभकारी है। बच्चों को रागी खिलाने से इंस्टेंट एनर्जी मिलती है। रागी देने से बच्चे कम बीमार पड़ते हैं और बच्चे की इम्यूनिटी मजबूत होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।