बचे हुए तेल को बार-बार इस्तेमाल करने से होंगे शरीर को नुकसान

बचे हुए तेल को बार-बार इस्तेमाल करने से होंगे शरीर को नुकसान
बचे हुए तेल को बार-बार इस्तेमाल करने से होंगे शरीर को नुकसान

खाना बनाने के लिए तेल का उपयोग हर घर में किया जाता है। तेल के बिना खाना बनाना मुश्किल है। लेकिन तेल को हम कब कैसे और किस तरह इस्तेमाल करते हैं क्या इस बारे में हमने कभी सोचा है। कई घरों में तेल का एक या दो बार से ज्यादा इस्तेमाल बहुत ही आम बात है। लेकिन इसका कई बार इस्तेमाल किये जाने के पीछे कितना नुकसान है क्या इस बारे में आपने कभी सोचा है। जी हां, तेल का कई बार इस्तेमाल (Multiple use of oil) करने से तेल के सभी गुण खत्म हो जाते हैं बार बार एक ही तेल के इस्तेमाल से हमारी सेहत को बहुत नुकसान होता है। तेल को एक या फिर दो बार से ज्यादा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। कई बार हम पूरी छानने या पकोड़े बनाने के बाद बचे हुए तेल का इस्तेमाल खाना बनाने के उपयोग में कर लेते हैं जो हमारी सेहत के लिए बहुत नुकसान का कारण बनता है। तो आइए जानते हैं तेल को बार बार इस्तेमाल करने से शरीर को होने वाले नुकसान-

बचे हुए तेल को बार-बार इस्तेमाल करने से शरीर को होने वाले नुकसान Bache Hue Tel Ko Bar- Bar Istemal Karne Se Sharir Ko Hone Vale Nuksan In Hindi

कोलेस्ट्रॉल बढ़ना (High Cholesterol) - उच्च तापमान पर, तेल (Oil) में मौजूद कुछ वसा ट्रांस वसा में बदल जाते हैं। ट्रांस फैट trans fat हानिकारक फैट (Fat) होते हैं जो हृदय रोग के जोखिम को बढ़ाते हैं। जब तेलों का पुन: उपयोग किया जाता है, तो ट्रांस वसा की मात्रा और भी अधिक हो जाती है।

कैंसर का खतरा (Cancer Risk) - अगर आप तेल का बार बार इस्तेमाल करते हैं तो ये आपके हार्ट के लिए तो नुकसानदायक होगा ही साथ ही ये कैंसर के खतरे को भी बढ़ाएगा। तेल का बार बार इस्तेमाल करने से तेल के सभी पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं जिसके इस्तेमाल से आप इस तरह की गंभीर बीमारी से ग्रसित हो सकते हैं।

कोशिकाएं का छतिग्रस्त होना (Cells May Be Damaged) - तेल को बार बार इस्तेमाल करने से कोशिकाओं को भी बहुत नुकसान पहुंच सकता है। दरअसल जब हम इस्तेमाल किया हुआ तेल का उपयोग करते हैं, तो ऐसे में हमारी कोशिकाओं में बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। शरीर की कोशिकाएं खराब होने लगती हैं।

फ्री रेडिकल्स का बढ़ना (Increase Of Free Radicals) - तेल को बार बार गर्म करने से इसमें से विषाक्त पदार्थ निकलने लगते हैं और शरीर में फ्री रेडिकल्स बढ़ने लग जाते हैं। जो सूजन का कारण बनता है। इसलिए तेल को दोबारा उपयोग में लाने से बचना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications