बच्चों को जायफल के फायदे : Bacho Ko Jaiphal Ke Fayde 

बच्चों को जायफल के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)
बच्चों को जायफल के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)

जायफल (jaiphal) एक मसाला है जिसे लोग खाने में इस्तेमाल करते हैं। ज्यादातर के कुछ औषधीय गुण कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। इसमें कुछ एंटीबैक्टीरियल और एंटीबायोटिक गुण होते हैं जो कि मौसमी बीमारियों के इलाज और इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करते हैं। आप इसे अपने बच्चों को भी खिला सकते हैं। जी हां, जायफल आपके बच्चे की नींद को बेहतर बनाने के साथ सर्दी-जुकाम के घरेलू इलाज और पेट दर्द जैसे कई समस्याओं का इलाज कर सकता है। जानते हैं बच्चों के लिए जायफल के फायदे (jaiphal benefits for baby).

बच्चों को जायफल के फायदे : Bacho Ko Jaiphal Ke Fayde In Hindi

सर्दी-जुकाम में - बच्चों को सर्दी-जुकाम होने पर जायफल राहत दिलाने में मदद करता है। जायफल में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो कि मौसमी इंफेक्शनों को कम करने में मदद करता है। खांसी होने पर आप बच्चे को जायफल कूट कर और शहद में मिला कर चटा सकते हैं। ये काम आपको रात में सोने से पहले करना है जिससे रातभर में ये बच्चे पर असर कर सके।

अपच की समस्या में - अपच की समस्या को दूर करने में जायफल आपकी खास मदद कर सकता है। अगर आपका बच्चा छोटा है तो आप जायफल को कूट कर और इसे घी या शहद में मिला कर बच्चे की नाभि पर लगा सकते हैं। इससे अपच और पेट के दर्द को कम करने में मदद मिलेगी।

मुंह में छाले आने पर - बच्चों के मुंह में छाले आ जाएं तो वे खाना-पीना बंद कर देते हैं। ऐसे में जायफल आपके बच्चे की मदद कर सकता है। दरअसल, जायफल और मिश्री को मिला कर अगर लगातार लिया जाए तो ये पेट को ठंडा करता है और मुंह के छालों को कम करने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
App download animated image Get the free App now