बेल चूर्ण के फायदे : Bael Churan Ke Fayde

बेल चूर्ण के फायदे (फोटो - myupchar)
बेल चूर्ण के फायदे (फोटो - myupchar)

बेल जिसका नाम सुनते ही सबसे पहले लोगों को बेल का जूस याद आता है। गर्मियों का मौसम आते ही सड़क किनारे और बाजार में जूस के ठेलों पर इस फल का जूस तेजी से बिकना शुरू हो जाता है। इस फल को हम जूस के रूप में ज्यादा इस्तेमाल करते हैं और इसे सामान्य रूप से खाया भी जा सकता है। बेल शरीर को ठंडक देता है जो गर्मी के मौसम में लू से बचाने में मदद करता है। लेकिन क्या जानते हैं बेल का चूर्ण भी बहुत लाभकारी होता है। जानते हैं इसके फायदे।

बेल चूर्ण के फायदे – Benefits of Bael Churan (wood apple) in Hindi

सिरदर्द होने पर - कई बार अगर सिरदर्द का इलाज समय रहते न किया जाए, तो इसकी वजह से घातक परिणाम का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में बेल के चूर्ण का सेवन इसके जोखिम से आपको बचा सकता है। बेल में विटामिन-सी की मात्रा पाई जाता है। और विटामिन-सी का सेवन माइग्रेन (सिरदर्द की एक स्थिति) के रोगियों में न्यूरोजेनिक सूजन को ठीक करने का काम कर सकता है।

आंखों के स्वास्थ्य के लिए - अगर व्यक्ति की आंखें स्वस्थ होंगी तो इसके जरिए ही वह अपने आसपास की खूबसूरती को देख पाते हैं। आंखों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए बेल फल का चूर्ण खाना फायदेमंद हो सकता है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है, क्योंकि बेल फल में विटामिन-ए की मात्रा पाई जाती है। विटामिन-ए का सेवन आंखों की रोशनी को बेहतर करने में मदद कर सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan