बलगम का आयुर्वेदिक उपचार: Balgam ka ayurvedic upchaar

फोटो: Patrika
फोटो: Patrika

बलगम वाली खाँसी किसी भी समय हो, वो एक परेशानी का सबब होती है। वैसे भी बलगम परेशानी का कारण होता है जिसकी वजह से आपके फेफड़ों में एक जकड़न महसूस होती है। आप साँस लेने में भी परेशानी महसूस करते हैं और उसके अलावा दिन के किसी भी कार्य के दौरान आपको एक दिक्कत का सामना करना पड़ता है।

ये भी पढ़ें: पेट में अधिक गैस बनने की समस्या का निदान: pet mein adhik gas banne ki samasya ka nidaan

इसकी एक बड़ी वजह ये है कि बलगम आपके साँस लेने के मार्ग को अवरुद्ध कर देता है जिसकी वजह से आपको अपने सबसे जरूरी कार्य को करते हुए परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसा नहीं है कि आप इसका इलाज घर पर नहीं कर सकते हैं क्योंकि ये परेशानी ज्यादा बड़ी नहीं है।

अगर ये किसी पुरानी या अन्य बीमारी के कारण हो रहा है तो आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए वरना आप इसको कुछ आसान से घरेलू नुस्खों के माध्यम से ठीक कर सकते हैं। आइए आपको वो तरीके बताते हैं जिनके माध्यम से आप अपनी बलगम वाली खाँसी की समस्या को ठीक कर सकते हैं।

बलगम का आयुर्वेदिक उपचार

शहद का सेवन करें

आप चाहें तो सोने से पहले डेढ़ चम्मच शहद पीकर सो सकते हैं। इससे बलगम कम बनता है और आपको अच्छी नींद आती है। इस प्रक्रिया को दिन में भी किया जा सकता है तो इसके लिए कोई बंदिश नहीं है। आपकी सेहत बेहद जरूरी है और वो सिर्फ एक घरेलू उपचार से अगर ठीक हो सकती है तो उससे बेहतर क्या हो सकता है।

ये भी पढ़ें: गिलोय और नीम के रस से डायबिटीज के रोगी पाएंगे आराम: Giloy aur Neem ke ras se diabetes ke rogi payenge aaram

संतरे का जूस

संतरे का जूस पीने से आपको आराम मिलेगा। ये बात ध्यान रखनी है कि संतरे का जूस ठंडा नहीं होना चाहिए। आप परेशानी को खत्म करना चाह रहे हैं। अगर आप बलगम को ठीक करना चाहते हैं तो सामान्य तापमान में संतरे का जूस पिएं। इससे आपको काफी लाभ होगा और बलगम भी दूर हो जाएगा।

अदरक की चाय

चाय को सबसे ज्यादा गुणकारी माना जाता है। आप चाहें तो अदरक वाली चाय का सेवन कर सकते हैं। इसमें अगर इलायची भी मिला लेंगे तो वो और फायदा पहुंचाएगी। लौंग और तुलसी का मिश्रण करने से ये चाय आपके शरीर के बलगम को दूर तो करेगी ही, साथ ही आपको ऊर्जा से भर देगी।

ये भी पढ़ें: होठों का कालापन दूर करने का तरीका: Hothon ka kalapan door karne ka tarika