पेट में अधिक गैस बनने की समस्या का निदान: pet mein adhik gas banne ki samasya ka nidaan

फोटो: नवभारत टाइम्स
फोटो: नवभारत टाइम्स

अगर आप या आपके मित्र ये सोचते हैं कि पेट में गैस ही नहीं बननी चाहिए तो वो जीवन की एक क्रिया को नुकसान पहुँचा रहे हैं। पेट में गैस बनना एक नार्मल क्रिया है लेकिन जरूरत से ज्यादा बनना एक परेशानी का कारण है। ऐसा इसलिए है क्योंकि पेट में जरूरत से अधिक गैस बनने पर आपको दिक्कत पेश आ सकती है।

ये भी पढ़ें: गिलोय और नीम के रस से डायबिटीज के रोगी पाएंगे आराम: Giloy aur Neem ke ras se diabetes ke rogi payenge aaram

इस बात को समझें कि जब आप खाना खाते हैं तो वो खाना पेट में जाता है। पेट में कुछ एसिड आपके खाने पर काम करते हैं। यदि ये एसिड काम ना करें तो आपका खाना पचेगा नहीं और आपको दिक्कत होगी। जब ये खाना पचता है तो उस समय गैस बनती है जो आपके शरीर के द्वारा रिलीज की जाती है।

ये भी पढ़ें: कोरोनावायरस से परेशान हैं तो इस डाइट का पालन करें: Coronavirus se pareshaan hain to is diet ka paalan karein

अगर आपने खाना सही से नहीं चबाया है और जल्दी में खाना खाया है तो गैस ज्यादा बनेगी। आपको अपने खाने को कम से कम 32 बार चबाना चाहिए। इससे आपका खाना एकदम पानी जैसा हो जाता है और मुँह की लार भी पचाने में मदद करती है। खाने की अपनी आदत को सुधारकर आप इस परेशानी को काफी हद तक कम कर सकते हैं।

पेट में अधिक गैस बनने की समस्या का निदान

जीरे का सेवन करें

क्या आपने कभी ये सोचा है कि हर खाने में जीरे का इस्तेमाल क्यों किया जाता है? इसके पीछे सबसे बड़ा कारण ये है कि जीरा पाचन को ठीक करता है। अगर आप कभी भी गैस से परेशान हों तो जीरे का सेवन करें। इसके बाद शरीर से गैस रिलीज होगी और आपको आराम मिलेगा।

सौंफ खाएं

सौंफ को खाना चाहिए लेकिन जरूरत से ज्यादा इसका भी सेवन नुकसानदेह है। इसलिए कभी भी कुछ भी खाएं तो एक नियत मात्रा में ही उसका सेवन करें। अधिक सेवन से आप सौंफ को उसका काम नहीं करने दे रहे हैं और फिर ये नुकसान का सबसे बड़ा कारण बन जाएगा।

त्रिफला चूर्ण खाएं

त्रिफला का सेवन आपके पेट के लिए सबसे अच्छा है। ये आपके पेट से गैस के साथ साथ अन्य परेशानियों को भी दूर कर देता है जिससे आपको काफी आराम मिलता है। इसका सेवन आप डॉक्टर से परामर्श किए बिना भी खा सकते हैं लेकिन खुद का ध्यान रखें और अधिक ना खाएं।

ये भी पढ़ें: इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए खाएं हलवा: Immunity ko badhaane ke liye khaayein halwa

Edited by Amit Shukla