मीठा सोडा के 4 फायदे और नुकसान - Meetha Soda Ke 4 Fayde Aur Nuksan

मीठा सोडा के 4 फायदे और नुकसान (फोटो - sportskeedaहिन्दी)
मीठा सोडा के 4 फायदे और नुकसान (फोटो - sportskeedaहिन्दी)

मीठे सोडे का इस्तेमाल कई व्यंजनों में किया जाता है। इसे सोडियम बाई-कार्बोनेट के नाम से जाना जाता है। इसे व्यंजनों में ही नहीं बल्कि सुंदरता के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। मीठा सोडा स्किन को चमकदार और मुलायम बनाता है। मीठा सोडा हर घर में आसानी से मिल जाता है। इसमें एंटी-फंगल, एंटी-सेप्टिक, एंटी-इन्फ्लेमेटरी के गुण होते हैं, जो स्किन के लिए लाभदायक होते हैं। मीठे सोडा को ब्यूटी ट्रीटमेंट के रूप में भी उपयोग किया जा सकता है। बेजान, रूखी त्वचा को जानदार बनाने में मीठा सोडा मददगार माना जा सकता है।

मीठा सोडा दांतों का प्लाक हटाने के लिए एक प्रभावी घरेलू उपचार है। यह सोडियम का एक अच्छा स्रोत है जो ब्लैडर संक्रमण और गुर्दे की पथरी को रोकने में लाभदायक होता है। मीठा सोडा एक बेकिंग सामग्री है। मीठा सोडा ब्रेड, केक और कुकीज को फुलाने में भी अहम भूमिका निभाता है। इस लेख के माध्यम से हम मीठे सोडा के फायदे और नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं।

मीठा सोडा के 4 फायदे और नुकसान

मीठा सोडा के फायदे : Meetha Soda Ke Fayde In Hindi

1. निखरी त्वचा पाने के लिए (Good for glowing skin)

मीठे सोडा में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो चेहरों को बैक्टीरिया से बचते हैं। मीठा सोडा और संतरे के छिलके को मिक्स करके पेस्ट बना कर, इसे साफ चेहरे पर फेस मास्क की तरह लगाएं और 15 मिनट बाद इसे ठंडे पानी से धो लें। मीठा सोडा के साथ पैक में इस्तेमाल होने वाले संतरे के छिलके में सूरज की UV रेज़ से त्वचा को बचाने का गुण होता है। इसमें एंटी-एजिंग गुण भी पाए जाते हैं, जो त्वचा का खोई चमक और ढीली त्वचा को कुछ हद तक ठीक कर सकते हैं।

2. चीनी की लालसा को कम करे (Reduces sugar cravings)

जब आप चीनी का सेवन करते हैं तो ब्लड शुगर के स्तर बढ़ जाता है। जब शरीर में इंसुलिन का स्तर कम होता है तब आपको शुगर की क्रेविंग महसूस होती है। एक गिलास गर्म पानी में 1 चम्मच मीठा सोडा मिलाएं और जब आपको मीठा खाने का मन हो तो माउथवाश की तरह इस्तेमाल करें।

3. सनबर्न के लिए (Helps in sunburn)

मीठा सोडा एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण से भरा होता है जो सनबर्न से प्रभावित त्वचा को आराम पहुंचाने में मदद करता है।

4. दांतों को सफेद करने के लिए (Helps in teeth whitening)

ओरल हेल्थ में सुधार करने के साथ ही मीठा सोडा दांतों के पीले धब्बों को कम करने में सहायक हो सकता है और इसमें मौजूद व्हाइटनिंग प्रभाव दांतों को सफेद चमक दे सकते हैं।

मीठा सोडा के नुकसान : Meetha Soda Ke Nuksan In Hindi

शरीर के लिए मीठा सोडा के कई दुष्प्रभाव भी होते हैं, जैसे कि -

1. अधिक प्यास लगना,

2. सिरदर्द होना,

3. पेट में ऐंठन महसूस होना,

4. उल्टी-मतली,

5. भूख में कमी हो जाना,

6. पैरों में सूजन होना,

7. चिड़चिड़ापन जैसा महसूस करना।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Vineeta Kumar