खुबानी के तेल के 6 फायदे और 3 नुकसान- Khubani Ke Tel Ke Fayde Aur Nuskan

खुबानी के तेल के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
खुबानी के तेल के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

खुबानी (Apricot) खाने में स्वादिष्ट के साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि खुबानी पोषक तत्वों से भरपूर होता है, खुबानी का सेवन कई बीमारियों को दूर करने में मददगार साबित होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं खुबानी के साथ-साथ खुबानी का तेल (Apricot Oil) भी सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। जी हां क्योंकि खुबानी का तेल औषधीय गुणों से भरपूर होता है। खुबानी के तेल का उपयोग कई स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है। क्योंकि खुबानी के तेल में विटामिन ए, सी, ई और खनिज सिलिकॉन, फास्फोरस, कैल्शियम, लोहा, पोटेशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार साबित होते हैं। लेकिन खुबानी के तेल के कई फायदे है, तो कुछ नुकसान भी होते हैं। तो आइए जानते हैं खुबानी के तेल के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

खुबानी के तेल के 6 फायदे और 3 नुकसान

खुबानी के तेल के फायदे

1- गठिया (Arthritis) की शिकायत होने पर जोड़ों में दर्द और सूजन की शिकायत हो जाती है। जिसकी वजह से उठने बैठने में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन अगर आप खुबानी के तेल से जोड़ों में मालिश करते हैं, तो इससे दर्द और सूजन दोनों कम होते हैं। क्योंकि खुबानी के तेल में सूजनरोधी गुण पाए जाते हैं।

2- खुबानी का तेल स्वास्थ्य के साथ-साथ स्किन (Skin) के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि खुबानी के तेल में कई विटामिन पाए जाते हैं। इसलिए अगर आप खुबानी के तेल का उपयोग करते हैं, तो इससे बढ़ती उम्र के लक्षण कम होते हैं। साथ ही पिंपल्स (Pimples) की समस्या भी दूर होती है।

3- खुबानी का तेल बालों के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि खुबानी के तेल में विटामिन ई पाया जाता है, इसलिए अगर आप लेवेंडर तेल में खुबानी के तेल की 4-5 बूंद मिलाकर लगाते हैं, तो इससे बाल मजबूत होते हैं। साथ ही अगर किसी को डैंड्रफ (Dandruff) की शिकायत है, तो वह भी दूर होती है।

4- अगर किसी को सोरायसिस (Psoriasis), एग्जिमा (eczema) जैसी स्किन सबंधी समस्या है, तो उसे खुबानी के तेल का उपयोग करना चाहिए। क्योंकि खुबानी का तेल औषधीय गुणों से भरपूर होता है, इसलिए इस तेल को त्वचा पर लगाने से सोरायसिस, एग्जिमा जैसी बीमारियों में काफी आराम मिलता है।

5- आंखों के नीचे काले घेरे यानि डार्क सर्कल (Dark circle) की शिकायत होने पर चेहरे की खूबसूरती खो जाती है। लेकिन अगर आप आंखों के नीचे खुबानी का तेल लगाते हैं, तो इससे डार्क सर्कल की समस्या से छुटकारा मिलता है।

6- कब्ज (Constipation) की शिकायत होने पर भी खुबानी के तेल का उपयोग काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि खुबानी के तेल में फाइबर पाया जाता है, इसलिए अगर आप इसका सेवन करते हैं, तो इससे कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है।

खुबानी के तेल के नुकसान

1- संवेदनशील त्वचा (sensitive skin) वाले लोगों को खुबानी के तेल का इस्तेमाल पैच टेस्ट कर के ही करना चाहिए।

2- खुबानी के तेल से कुछ लोगों को एलर्जी (Allergy) होती है, ऐसे में इसका इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।

3- गर्भवती महिलाओं (Pregnant women) को बिना डॉक्टर से सलाह लिए खुबानी के तेल का उपयोग नहीं करना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।