बाकला के 7 फायदे और 3 नुकसान- Bakla Ke Fayde Aur Nuksan

बाकाल के फायदे और नुकसान (फोटो-Sportskeeda hindi)
बाकाल के फायदे और नुकसान (फोटो-Sportskeeda hindi)

हरी सब्जियों का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि हरी सब्जियों में वो सभी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। उन्हीं में से एक सब्जी बाकला (Broad Beans) है। बाकला की सब्जी खाने में भी काफी स्वादिष्ट लगती है। बाकला को अंग्रेजी में ब्रॉड बीन्स के नाम से जाना जाता है। साथ ही बाकला का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि बाकला पोषक तत्वों से भरपूर होता है। बाकला का सेवन कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित होता है। क्योंकि बाकला में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के, विटामिन बी 6, फॉलिक एसिड, कैल्शियम, सिलिकान, आयरन, बीटा कैरोटीन, प्रोटीन, पोटैशियम और कॉपर जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। लेकिन बाकला का अधिक सेवन स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं बाकला के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

बाकला के 7 फायदे और 3 नुकसान

बाकला के फायदे

1- एनीमिया (Anemia) की शिकायत होने पर बाकला का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि बाकला में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है।

2- जो लोग बढ़ते वजन (Weight) से परेशान है, उन्हें बाकला को अपने डाइट में शामिल करना चाहिए। क्योंकि बाकला में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन करने से वजन कंट्रोल होता है।

3- कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी के खतरे को कम करने के लिए बाकला का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि बाकला में एंटी कैंसर गुण पाए जाते हैं, जो कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकने में मदद करते हैं।

4- बाकला का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि बाकला में एंटी डायबिटिक प्रभाव पाया जाता है, जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करता है।

5- बाकला का सेवन हड्डियों (Bones) को स्वस्थ बनाए रखने में काफी मददगार साबित होता है। क्योंकि बाकला में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है और कैल्शियम हड्डियों को मजबूती प्रदान करने में अहम भूमिका निभाता है।

6- जिन लोगों की इम्यूनिटी (Immunity) कमजोर होती है, वो आसानी से किसी भी बीमारी की चपेट में आ जाते हैं। लेकिन अगर आप बाकला का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है। जिससे आप कई बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं।

7- शरीर में बढ़ता बैड कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) काफी खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए इसको कंट्रोल करना जरूरी होता है। कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए बाकला का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि इसमें फाइबर पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।

बाकला के नुकसान

1- बाकला का अधिक मात्रा में सेवन करने से उल्टी (Vomiting) और चक्कर आने जैसी शिकायत हो सकती है।

2- जो लोग किसी विशेष प्रकार की दवा का सेवन करते हैं, उन्हें बाकला का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह ले लेनी चाहिए।

3- गर्भवती महिलाओं को बाकला का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह ले लेनी चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।