ब्रोकली के 8 फायदे और 3 नुकसान- Broccoli Ke Fayde Aur Nuksan

ब्रोकली के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
ब्रोकली के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

ब्रोकली (Broccoli) एक प्रकार की सब्जी है, जो दिखने में फूलगोभी की तरह ही होती है। लेकिन इसका स्वाद फूलगोभी से बिल्कुल अलग होता है। ब्रोकली की सब्जी खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है। साथ ही ब्रोकली का सेवन सेहत को भी कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि ब्रोकली पोषक तत्वों से भरपूर होती है। ब्रोकली का सेवन कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। क्योंकि ब्रोकली में प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, जिंक, सेलेनियम, विटामिन-ए, विटामिन सी, फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है। जो स्वास्थ्य को अनगिनत लाभ पहुंचाते हैं। लेकिन ब्रोकली का अधिक सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि अधिक सेवन स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं ब्रोकली के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

ब्रोकली के 8 फायदे और 3 नुकसान

ब्रोकली के फायदे

1- हृदय (Heart) के लिए ब्रोकली का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि ब्रोकली में सेलेनियम पाया जाता है, जो हृदय को स्वस्थ बनाए रखता है और हृदय रोगों के जोखिम को कम करने में मदद करता है।

2- लिवर के लिए ब्रोकली का सेवन लाभदायक साबित होता है। क्योंकि ब्रोकली का सेवन करने से लिवर (Liver) संबंधी बीमारियों का खतरा कम होता है। साथ ही लिवर स्वस्थ भी रहता है।

3- ब्रोकली का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि ब्रोकली में कैल्शियम पाया जाता है, और कैल्शियम हड्डियों को मजबूती प्रदान करने में अहम भूमिका निभाता है।

4- ब्रोकली का सेवन आंखों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि ब्रोकली में ल्यूटिन पाया जाता है, जो आंख संबंधी बीमारी के खतरे को कम करता है और आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मददगार साबित होता है।

5- ब्रोकली का सेवन पाचन (Digestion) संबंधी समस्याओं को दूर करने में लाभदायक साबित होता है। क्योंकि ब्रोकली में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है। जो पाचन को मजबूत बनाता है और कब्ज जैसी पेट से जुड़ी बीमारियों को दूर करने में मददगार साबित होता है।

6- ब्रोकली का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि ब्रोकली में कई ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जो शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मददगार साबित होते हैं।

7- ब्रोकली में विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसलिए इसका सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है, जिससे आप संक्रमण की चपेट में आने से बच सकते हैं।

8- शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को कम करने के लिए ब्रोकली का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि ब्रोकली में फाइबर पाया जाता है, जो शरीर में बढ़ते बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करते हैं।

ब्रोकली के नुकसान

1- ब्रोकली में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, इसलिए अगर आप अधिक मात्रा में ब्रोकली का सेवन करते हैं, तो इससे कब्ज (Constipation), एसिडिटी जैसी समस्या हो सकती है।

2- ब्रोकली से कई लोगों को एलर्जी (Allergy) होती है, ऐसे में इसका सेवन करने से स्किन संबंधी समस्या हो सकती है।

3- जिन लोगों का ब्लड प्रेशर लो (Low Blood Pressure) रहता है, उनको ब्रोकली का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से ब्लड प्रेशर और भी लो हो सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications