काबुली चना के 7 फायदे और 3 नुकसान- Kabuli Chana Ke Fayde Aur Nuksan

काबुली चना के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
काबुली चना के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

काबुली चने (Chickpeas) का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि काबुली चना पोषक तत्वों से भरपूर होता है, काबुली चने में प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, साथ ही काबुली चने में विटामिन बी6, फोलेट, मैंगनीज, फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम, फास्फोरस जैसे तत्व भी पाए जाते हैं, इसलिए अगर आप काबुली चने का सेवन करते हैं, तो इससे स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं दूर होती है। लेकिन काबुली चने का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि अधिक सेवन स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं काबुली चना के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

काबुली चना के 7 फायदे और 3 नुकसान

काबुली चना के फायदे

1- काबुली चने का सेवन हाई ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) वाले मरीजों के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि काबुली चने में पोटैशियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।

2- काबुली चने का सेवन पाचन (Digestion) से जुड़ी समस्या होने पर काफी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि काबुली चने में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। साथ ही काबुली चने का सेवन शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में भी मदद करता है।

3- काबुली चने में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है, इसलिए अगर आप काबुली चने का सेवन करते हैं, तो इससे हड्डियां (Bones) मजबूती है। साथ ही हड्डियों संबंधी बीमारियों का खतरा भी कम होता है।

4- शरीर में प्रोटीन (Protein) की कमी होने पर आप कई गंभीर बीमारियों के शिकार भी हो सकते हैं। लेकिन अगर आप काबुली चने का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में प्रोटीन की कमी नहीं होती है। क्योंकि काबुली चने में प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है।

5- आजकल ज्यादातर लोगों में एनीमिया (Anemia) की शिकायत देखने को मिल रही है, एनीमिया की शिकायत आयरन की कमी के कारण होती है। लेकिन अगर आप काबुली चने का सेवन करते हैं, तो इससे एनीमिया की शिकायत दूर होती है। क्योंकि काबुली चने में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है।

6- काबुली चना एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, इसलिए इसका सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। जिससे आपका शरीर वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकता है।

7- काबुली चने का सेवन आंखों (Eyes) के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि काबुली चने में बीटा कैरोटीन पाया जाता है, जो आंखों को स्वस्थ रखता है और आंख संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

काबुली चना के नुकसान

1- काबुली चने का अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट दर्द (Stomach pain) और पेट में ऐंठन की शिकायत हो सकती है।

2- काबुली चने का अधिक मात्रा में सेवन करने से गैस और पेट में सूजन की शिकायत भी हो सकती है।

3- काबुली चने से कई लोगों को एलर्जी (Allergy) होती है, ऐसे में इसका सेवन करने से होंठों में सूजन और उल्टी की शिकायत हो सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications