सुबह खाली पेट छाछ पीन के 5 फायदे और 3 नुकसान- Subah Khali Pet Chach Pine Ke Fayde Aur Nuksan

सुबह खाली पेट छाछ पीने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
सुबह खाली पेट छाछ पीने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

गर्मी के मौसम में छाछ (Buttermilk) का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि छाछ की तासीर ठंडी होती है, इसलिए गर्मी के मौसम में छाछ का सेवन करने से शरीर को ठंडक पहुंचती है। साथ ही छाछ पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है, छाछ में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन के, कैल्शियम, रिबोफ्लैविन जैसे तत्व पाए जाते हैं। इसलिए अगर आप सुबह खाली पेट छाछ का सेवन करते हैं, तो इससे कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर होती है। लेकिन सुबह खाली पेट छाछ का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि अधिक सेवन स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं सुबह खाली पेट छाछ पीने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

सुबह खाली पेट छाछ पीन के 5 फायदे और 3 नुकसान

सुबह खाली पेट छाछ पीने के फायदे

1- गर्मी के मौसम में अत्यधिक पसीना निकलने के कारण डिहाइड्रेशन (dehydration) की शिकायत हो जाती है। लेकिन अगर आप सुबह खाली पेट छाछ का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर हाइड्रेट रहता है।

2- सुबह खाली पेट छाछ का सेवन वजन (Weight) कम करने में मददगार साबित होता है। क्योंकि खाली पेट एक गिलास छाछ का सेवन करने से पेट भरा हुआ महसूस होता है। जिससे लंबे समय तक भूख नहीं लगती है।

3- सुबह खाली पेट छाछ का सेवन करने से शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ (Toxins) बाहर निकलते हैं, जिससे आपका शरीर स्वस्थ रहता है, इसके लिए छाछ में जीरा पाउडर, काली मिर्च मिलाकर सेवन करना चाहिए।

4- सुबह खाली पेट छाछ का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि छाछ का सेवन करने से पाचन (Digestion) क्रिया तंदुरुस्त रहती है। साथ ही पेट दर्द और ऐंठन की शिकायत दूर होती है। इसके लिए छाछ में अदरक का पाउडर मिलाकर सेवन करना चाहिए।

5- छाछ विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन ई जैसे तत्वों से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप सुबह खाली पेट छाछ का सेवन करते हैं, तो इससे रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। जिससे आप बार-बाक संक्रमण की चपेट में आने से बच सकते हैं।

सुबह खाली पेट छाछ पीने के नुकसान

1- अगर किसी को सर्दी-खांसी (Cold and Cough) की शिकायत है, तो उसे सुबह खाली पेट छाछ का सेवन नहीं करना चाहिए।

2- बुखार (Fever) की शिकायत होने पर छाछ का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है।

3- छाछ का अधिक मात्रा में सेवन करने से उल्टी की शिकायत भी हो सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।