नोनी फल का जूस पीने के 7 फायदे और 3 नुकसान- Noni Fal Ka Juice Pine Ke Fayde Aur Nuksan

नोनी फल का जूस पीने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
नोनी फल का जूस पीने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

नोनी फल के जूस (Noni Fruit Juice) का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि नोनी फल पोषक तत्वों से भरपूर होता है। नोनी फल के जूस का सेवन कई बीमारियों में लाभदायक साबित होता है। क्योंकि इसमें विटामिन सी, विटामिन बी3, विटामिन ए और आयरन जैसे तत्व पाए जाते हैं, साथ ही नोनी फल एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भी भरपूर होता है। जो शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार साबित होते हैं। लेकिन नोनी फल का जूस अधिक मात्रा में नहीं पीना चाहिए, क्योंकि अधिक सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित होता है। आइए जानते है नोनी फल का जूस पीने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

नोनी फल का जूस पीने के 7 फायदे और 3 नुकसान

नोनी फल का जूस पीने के फायदे

1- नोनी फल का जूस डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि नोनी फल का जूस एंटी डायबिटिक गुणों से भरपूर होता है, इसलिए इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

2- कैंसर (Cancer) एक जानलेवा बीमारी है, इसलिए इसके रोकथाम के लिए अगर आप नोनी फल के जूस का सेवन करते हैं, तो यह लाभदायक साबित होता है। क्योंकि नोनी जूस में एंटी कैंसर गुण पाए जाते हैं, जो कैंसर के खतरे को कम करने में मदद करते हैं।

3- नोनी जूस विटामिन सी के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, इसलिए इसका सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है, जिससे आपका शरीर वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकता है।

4- सूजन (Swelling) की शिकायत होने पर नोनी जूस का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि नोनी जूस में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है, जो सूजन को कम करने में मददगार साबित होता है।

5- गठिया (Arthritis) की बीमारी में भी नोनी जूस का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि नोनी जूस में एंटी-अर्थराइटिस गुण होते हैं, जो गठिया की शिकायत को ठीक करने में कारगर साबित होते हैं।

6- जो लोग बढ़ते मोटापा (Obesity) से परेशान हैं, उन्हें नोनी जूस का सेवन करना चाहिए। क्योंकि नोनी जूस में एंटी ओबेसिटी प्रभाव पाया जाता है, जो मोटापा को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है।

7- पाचन (Digestion) संबंधी समस्याओं को दूर करने में नोनी जूस का सेवन काफी मददगार साबित होता है। क्योंकि नोनी जूस फाइबर से भरपूर होता है, इसलिए इसका सेवन पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और कब्ज जैसी पेट से जुड़ी बीमारियां दूर होती है।

नोनी फल का जूस पीने के नुकसान

1- किडनी (Kidney) संबंधी बीमारी होने पर नोनी फल के जूस का सेवन नहीं करना चाहिए।

2- जिन लोगों का ब्लड शुगर लेवल लो (Low Blood Sugar Level) रहता है, उन्हें भी नोनी फल के जूस का सेवन करने से बचना चाहिए।

3- जिन लोगों लिवर (Liver) और हृदय (Heart) संबंधी बीमारी की शिकायत है, उन्हें भी नोनी फल के जूस का सेवन नहीं करना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।