टमाटर जूस पीने के हैरान करने वाले 10 फायदे, कुछ नुकसान

टमाटर जूस पीने के हैरान करने वाले फायदे, कुछ नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
टमाटर जूस पीने के हैरान करने वाले फायदे, कुछ नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

टमाटर का उपयोग कई व्यंजनों को बनाने के लिए किया जाता है, लेकिन क्या आपने कभी टमाटर के जूस (Tomato Juice) का सेवन किया है। टमाटर के जूस का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि टमाटर जूस पोषक तत्वों से भरपूर होता है। टमाटर जूस का सेवन करने से स्किन और स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं दूर होती है। क्योंकि टमाटर कई तरह के विटामिंस, खनिज और शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। जो शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार साबित होते हैं। लेकिन टमाटर जूस का सेवन अधिक नहीं करना चाहिए। क्योंकि अधिक सेवन स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। तो आइए जानते है टमाटर जूस पीने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

youtube-cover

टमाटर जूस पीने के हैरान करने वाले फायदे, कुछ नुकसान-Benefits And Side Effects Of Tomato Juice In Hindi

टमाटर जूस पीने के फायदे

1- टमाटर जूस का सेवन हार्ट (Heart) के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि टमाटर का जूस शक्तिशाली एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार साबित होता है। जिससे हार्ट संबंधी बीमारियों का जोखिम कम होता है।

2- कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी के खतरे को कम करने के लिए टमाटर जूस का सेवन लाभकारी साबित होता है। क्योंकि इसमें कैंसर रोधी गुण पाए जाते हैं, जो कैंसर के सेल्स को बढ़ने से रोकने में मदद करते हैं।

3- टमाटर का जूस विटामिन सी और विटामिन ई से भरपूर होता है, इसलिए इसका सेवन करने से इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकते हैं।

4- टमाटर जूस का सेवन आंखों के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि इसमें विटामिन ए और बीटा कैरोटीन पाया जाता है, जो आंखों की रोशनी (Eye Sight) को बढ़ाने में मदद करता है और आंखों से जुड़ी परेशानियों को दूर करता है।

5- अगर आप अपना वजन (Weight) कम करना चाहते हैं, तो आपको टमाटर जूस का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें फाइबर पाया जाता है, जो वजन को कम करने में मदद करता है।

6- टमाटर जूस का सेवन स्वास्थ्य के साथ-साथ स्किन (Skin) को भी कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि टमाटर में विटामिन सी और विटामिन ई जैसे तत्व पाए जाते हैं और टमाटर का जूस पीने से खून भी साफ होता है, जिससे स्किन संबंधी समस्या दूर होती है और स्किन पर ग्लो आता है।

7- टमाटर के जूस का सेवन पेट के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि इसमें फाइबर पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और पेट से जुड़ी कई परेशानियों को दूर करने में मदद करता है।

8- टमाटर के जूस का सेवन करने से हड्डियां (Bones) मजबूत होती है और हड्डियों से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है। क्योंकि इसमें कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूती प्रदान करने में अहम भूमिका निभाता है।

9- बॉडी से गंदगी निकालने यानि शरीर को डिटॉक्स (Detox) करने के लिए टमाटर के जूस का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि इसके सेवन से शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और शरीर स्वस्थ रहता है।

10- डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए टमाटर जूस का सेवन लाभकारी साबित होता है। क्योंकि इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

टमाटर जूस पीने के नुकसान

1- जोड़ों में दर्द और सूजन होने पर टमाटर जूस का सेवन करने से बचना चाहिए।

2- टमाटर जूस का अधिक सेवन एसिडिटी (Acidity) का कारण बन सकता है।

3- एलर्जी की समस्या में टमाटर का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे एलर्जी की समस्या बढ़ सकती है।

4- जिन लोगों को स्टोन की शिकायत होती है, उनको टमाटर जूस का सेवन करने से बचना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।