खाली पेट भुने चने खाने के फायदे और नुकसान-Khali Pet Bhune Chane Khane Ke Fayde Aur Nuksan

खाली पेट भुने चने खाने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
खाली पेट भुने चने खाने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

भुने चने (Bhune Chane) का सेवन आप सर्दी और गर्मी किसी भी मौसम में कर सकते हैं। क्योंकि इसका सेवन सभी मौसम में लाभदायक साबित होता है। भुने चने को अक्सर लोग स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं खाली पेट भुने चने का सेवन स्वास्थ्य को कई गुना लाभ पहुंचाता है। भुना चना खाने से कई बीमारियां दूर होती है। ज्यादातर लोग भुने चने का छिलका हटाकर खाते हैं, लेकिन भुने चने को छिलके सहित खाने से ज्यादा लाभ मिलता है। क्योंकि भुने चने के छिलके में भी कई तत्व मौजूद होते हैं। भुने चने में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन और विटामिन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। लेकिन भुने चने खाने के सिर्फ फायदे ही नहीं, बल्कि कुछ नुकसान भी होते हैं। जानिए क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

खाली पेट भुने चने खाने के फायदे और नुकसान (Khali Pet Bhune Chane Khane Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi)

खाली पेट भुने चने खाने के फायदे

शुगर होता है कंट्रोल

खाली पेट भुने चने का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि भुने चने में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है। साथ ही इसमें फाइबर की मात्रा भी अधिक पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन करने से शुगर कंट्रोल होता है।

पाचन तंत्र होता है मजबूत

भुने चने का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि भुने चने में फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसलिए खाली पेट भुने चने खाने से पाचन तंत्र (Digestion) मजबूत होता है। साथ ही कब्ज और एसिडिटी की शिकायत भी दूर होती है।

शरीर में बनी रहती है एनर्जी

भुने चने का सेवन करने से शरीर में एनर्जी (Energy) बनी रहती है। क्योंकि भुने चने में प्रोटीन और आयरन की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसलिए खाली पेट इसका सेवन करने से दिनभर कमजोरी महसूस नहीं होती है।

इम्यूनिटी होती है मजबूत

बदलते मौसम की वजह से अक्सर लोग बीमार पड़ जाते हैं, क्योंकि उनकी इम्यूनिटी (Immunity) कमजोर होती है। लेकिन अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट एक मुट्ठी भुने चने का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है।

मोटापा होता है कम

मोटापा (Obesity) कम करने में भुने चने काफी मददगार साबित होते हैं। क्योंकि भुने चने में फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। इसलिए अगर आप खाली पेट भुने चने का सेवन करते हैं, तो इससे वजन कम होता है।

हड्डियां होती हैं मजबूत

भुने चने खाने से हड्डियां (Bones) मजबूत होती है। क्योंकि भुने चने में कैल्शियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसलिए अगर कोई रोजाना खाली पेट एक मुट्ठी भुने चने का सेवन करता है, तो इससे हड्डियां मजबूत होती है।

एनीमिया की शिकायत होती है दूर

भुने चने का सेवन करने से एनीमिया (Anemia) की शिकायत दूर होती है। क्योंकि भुने चने में आयरन की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। इसलिए अगर कोई रोजाना खाली पेट एक मुट्ठी भुने चने का सेवन करता है, तो इससे शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है, जिससे खून की कमी दूर होती है।

आंखों के लिए फायदेमंद

भुने चने का सेवन आंखों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि भुने चने में विटामिन सी और बीटा-कैरोटीन जैसे तत्व पाए जाते हैं। इसलिए खाली पेट भुने चने का सेवन करने से आंखों की रोशनी तेज होती है।

खाली पेट भुने चने खाने के नुकसान

  1. भुने चने का अधिक मात्रा में सेवन करने से उल्टी या दस्त की शिकायत हो सकती है। क्योंकि इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है।
  2. भुने चने से कई लोगों को एलर्जी की शिकायत होती है। इसलिए अगर किसी को भुने चने खाने से स्किन संबंधी कोई परेशानी हो, तो उसे भुने चने नहीं खाने चाहिए।
  3. भुने चने का अधिक मात्रा में सेवन करने से बार-बार प्यास लगने की शिकायत हो सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava