खीरा खाने के 8 फायदे और 3 नुकसान

खीरा खाने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
खीरा खाने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

खीरा का सेवन कई लोग सलाद के रूप में करना पसंद करते हैं, तो कई लोग इसका जूस या रायता बनाकर सेवन करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं खीरे का सेवन सेहत को भी काफी लाभ पहुंचाता है। जी हां क्योंकि खीरा पोषक तत्वों से भरपूर होता है। खीरे का सेवन करने से शरीर हाइड्रेट रहता है और शरीर को ठंडक पहुंचती है। साथ ही इसके सेवन से कई बीमारियों से भी बचाव होता है। क्योंकि खीरा में विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन के, पोटेशियम, मैंगनीज, मैग्नीशियम जैसे तत्व भी पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। लेकिन खीरा खाने के कई फायदे हैं, तो कुछ नुकसान भी हैं। तो आइए जानते हैं कि खीरा खाने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

youtube-cover

खीरा खाने के 8 फायदे और 3 नुकसान-Benefits And Side Effects Of Eating Cucumber In Hindi

खीरा खाने के फायदे

1- गर्मियों के मौसम में डिहाइड्रेशन की शिकायत हो सकती है। ऐसे में अगर आप खीरे का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद पानी शरीर को हाइड्रेट (Hydrate) रखने में मदद करता है। साथ ही इसके सेवन से शरीर को ठंडक भी पहुंचती है।

2- बढ़ता वजन (Weight) कई बीमारियों को जन्म दे सकता है। ऐसे में अगर आप खीरे का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें कैलोरी की मात्रा कम और फाइबर की अधिक होती है, जो वजन को कम करने में मदद करता है।

3- खीरे में एंटी कैंसर गुण पाए जाते हैं, जो कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं। इसका सेवन कैंसर के सेल्स को पनपने से रोकने में मदद करता है।

4- खीरे का सेवन हृदय (Heart) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि खीरे में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण हृदय को स्वस्थ रखने में और हृदय से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद करता है। साथ ही इसके सेवन से उच्च रक्तचाप से भी बचाव होता है।

5- खीरे में एंटीडायबिटिक गुण पाए जाते हैं। जो डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। खीरे का नियमित सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

6- खीरे में कैल्शियम और विटामिन-के की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों (Bones) के लिए फायदेमंद होता है। खीरे का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है और हड्डियों से जुड़ी परेशानियां भी दूर होती है।

7- पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए खीरे का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि खीरे में मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

8- खीरे का सेवन त्वचा (Skin) के लिए भी फायदेमंद होता है। क्योंकि खीरे का सेवन करने से त्वचा हाइड्रेट रहती है। साथ ही खीरे का सेवन करने से पिंपल्स झुर्रियों जैसी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।

खीरा खाने के नुकसान

1- खीरे का सेवन अधिक मात्रा में करने से बार-बार यूरिन पास करने की समस्या हो सकती है।

2- खीरे का अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती है।

3- खीरे से कई लोगों को एलर्जी (Allergy) होती है, ऐसे में इसका सेवन करने से मुंह और गले में खुजली हो सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।