सहजन खाने के फायदे और नुकसान-Sahjan Khane Ke Fayde Aur Nuksan

सहजन खाने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
सहजन खाने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

हरी सब्जियों (Green Vegetables) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि हरी सब्जियां पोषक तत्वों से भरपूर होती है। हरी सब्जियों में भी अगर बात सहजन (Drumstick) की कि जाए, तो इसका सेवन स्वास्थ्य को अनगिनत लाभ पहुंचाता है। क्योंकि सहजन के पेड़ औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। इसलिए इसका सेवन करने से कई बीमारियां भी दूर होती है। सहजन में एंटीफंगल, एंटीवायरल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। साथ ही सहजन कैल्शियम, विटामिन-ए, विटामिन-बी1, विटामिन-बी2, विटामिन-बी6, विटामिन-सी, पोटैशियम, आयरन, डाइटरी फाइबर, प्रोटीन, सोडियम, कार्बोहाइड्रेट, फास्‍फोरस और जिंक जैसे गुणों से भरपूर होता है। जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। लेकिन सहजन खाने के कई फायदे हैं, तो कुछ नुकसान भी होते हैं। आइए जानते हैं सहजन खाने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

सहजन खाने के फायदे और नुकसान (Sahjan Khane Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi)

सहजन खाने के फायदे

- सहजन विटामिन्स से भरपूर होता है, इसलिए इसका सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है, जिससे आप कई तरह की बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं।

- सहजन में भरपूर मात्रा में कैल्शियम मौजूद होता है, इसलिए इसका सेवन करने से हड्डियां (Bones) मजबूत होती है। साथ ही गठिया या जोड़ों के दर्द जैसी शिकायतों से छुटकारा मिलता है।

- सहजन में डाइटरी फाइबर की मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। साथ ही एसिडिटी और कब्ज जैसी शिकायतों से छुटकारा मिलता है।

- सहजन का सेवन आंखों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सहजन में विटामिन ए मौजूद होता है, इसलिए इसका सेवन करने से आंख संबंधी समस्या दूर होती है। साथ ही आंखों की रोशनी भी तेज होती है।

- सहजन का सेवन कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को कम करने में काफी मददगार साबित होता है। क्योंकि इसमें फाइबर मौजूद होता है, जो शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करता है।

- सहजन का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अगर डायबिटीज के मरीज इसका सेवन करते हैं, तो इससे शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

- सहजन का सेवन स्किन (Skin) के लिए भी काफी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि सहजन का सेवन करने से खून साफ होता है, जिससे शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं, साथ ही स्किन पर ग्लो भी आता है।

सहजन खाने के नुकसान

- मासिक धर्म के समय महिलाओं को सहजन का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि यह पित्त को बढ़ाता है।

- गर्भवती महिलाओं को सहजन का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे उनकी परेशानियां बढ़ सकती है।

- जिन लोगों को लो ब्लड प्रेशर (Low Blood Pressure) की शिकायत होती है, उनको सहजन का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से ब्लड प्रेशर और भी लो हो सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now