सुबह खाली पेट कलौंजी खाने के फायदे और नुकसान-Subah Khali Pet Kalonji Khane Ke Fayde Aur Nuksan

सुबह खाली पेट कलौंजी खाने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
सुबह खाली पेट कलौंजी खाने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

कलौंजी (Kalonji) के छोट-छोट काले रंग के बीज का इस्तेमाल एक मसाले के रूप में किया जाता है। लेकिन कलौंजी का सेवन स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होता है। कलौंजी का सुबह खाली पेट सेवन करने से कई बीमारियां दूर होती है। क्योंकि कलौंजी में कैल्शियम, आयरन, जिंक, मैग्नीशियम, पोटैशियम, फाइबर, अमीनो एसिड, विटामिन बी, विटामिन बी 12, नियासिन और विटामिन सी जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होता है। लेकिन सुबह खाली पेट कलौंजी खाने के कई फायदे हैं, तो कुछ नुकसान भी होते हैं। आइए जानते हैं सुबह खाली पेट कलौंजी खाने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

सुबह खाली पेट कलौंजी खाने के फायदे और नुकसान (Subah Khali Pet Kalonji Khane Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi)

सुबह खाली पेट कलौंजी खाने के फायदे

- कलौंजी का सेवन आंखों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कलौंजी में विटामिन ए की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो आंखों के लिए बहुत जरूरी होती है। इसलिए अगर कोई सुबह खाली पेट कलौंजी का सेवन करता है, तो इससे आंखों की रोशनी तेज होती है।

- कलौंजी का सेवन कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) कम करने में मददगार साबित होता है। क्योंकि कलौंजी में फाइबर के साथ-साथ कई और भी तत्व मौजूद होते हैं। जो गुड़ कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते है और बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करते हैं।

- कलौंजी का सेवन वजन (Weight) कम करने में काफी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि कलौंजी में फाइबर मौजूद होता है। इसलिए अगर कोई सुबह खाली पेट कलौंजी की चाय पीता है, तो इससे वजन आसानी से कम होता है।

- सुबह खाली पेट कलौंजी का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए काफी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि इसके सेवन से शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

- खाली पेट कलौंजी का सेवन करने से कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी के खतरे को कम किया जा सकता है। क्योंकि कलौंजी एंटीआक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है।

- कलौंजी का सेवन हार्ट (Heart) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर कोई रोजाना सीमित मात्रा में सुबह खाली पेट कलौंजी का सेवन करता है, तो इससे हार्ट हेल्दी रहता है।

- सुबह खाली पेट कलौंजी का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। जिससे आप किसी भी तरह के वायरल इंफेक्शन से काफी हद तक बच सकते हैं।

सुबह खाली पेट कलौंजी खाने के नुकसान

- गर्भवती महिलाओं को सुबह खाली पेट कलौंजी का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे उनकी परेशानियां बढ़ सकती है।

- जिन महिलाओं का मासिक धर्म बहुत ज्यादा होता है, उनको कलौंजी का सेवन नहीं करना चाहिए।

- कलौंजी के सेवन से कई लोगों को एलर्जी (Allergy) होती है। इसलिए इसका सेवन करने के बाद अगर किसी भी तरह की एलर्जी हो, तो कलौंजी का सेवन नहीं करना चाहिए।

- अगर किसी को पित्त दोष की शिकायत है, तो उसे कलौंजी का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि कलौंजी की तासीर गर्म होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava