खाली पेट मखाना खाने के 7 फायदे और 3 नुकसान

खाली पेट मखाना खाने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
खाली पेट मखाना खाने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

मखाना एक पौष्टिक खाद्य पदार्थ है, जो सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। मखाना में फाइबर, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और प्रोटीन जैसे तत्व पाए जाते हैं, साथ ही मखाने में कोलेस्ट्रॉल, फैट और सोडियम की मात्रा बेहद कम होती है। खाली पेट मखाने का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है, वजन कम होता है, साथ ही अन्य कई बीमारियों से भी बचाव होता है। लेकिन हां खाली पेट मखाना खाने के कई फायदे हैं, तो कुछ नुकसान भी है। तो आइए जानते हैं खाली पेट मखाना खाने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

youtube-cover

खाली पेट मखाना खाने के 7 फायदे और 3 नुकसान-Benefits And Side Effects Of Eating Makhana Empty Stomach In Hindi

खाली पेट मखाना खाने के फायदे

1- अगर आप अपने बढ़ते से परेशान हैं और वजन कम (Weight loss) करना चाहते हैं, तो आपको खाली पेट मखाने का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

2- अगर आप खाली पेट अपनी डाइट में मखाने को शामिल करते हैं, तो यह हड्डियों (Bones) को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला कैल्शियम और मैग्नीशियम हड्डियों को स्वस्थ और मजबूत बनाने में मदद करता है।

3- अगर आप खाली पेट मखाने का सेवन करते हैं, तो यह दिल (Heart) के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला एंटी ऑक्सीडेंट गुण कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

4- मखाना में हाइपोग्लाइसेमिक प्रभाव पाया जाता है, जो डायबिटीज (Diabetes) के रोगियों को लाभ पहुंचाता है। खाली पेट मखाना का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।

5- अगर आप खाली पेट मखाने को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो इससे कमजोरी और सुस्ती महसूस नहीं होती है। क्योंकि मखाने में मौजूद प्रोटीन और आयरन जैसे तत्व शरीर को एनर्जेटिक (Energetic) रखने में मदद करते हैं।

6- मखाना एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो त्वचा (Skin) को लाभ पहुंचाता है। खाली पेट मखाना का सेवन करने से बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है, साथ ही इसके सेवन से त्वचा स्वस्थ और चमकदार नजर आती है।

7- अगर आप खाली पेट मखाना का सेवन करते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि मखाना में पाया जाने वाला फाइबर पाचन क्रिया में सुधार करता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

खाली पेट मखाना खाने के नुकसान

1- अगर आप खाली पेट मखाना का अधिक मात्रा में सेवन करते हैं, तो इससे पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती है।

2- अगर आपको कोई भी एलर्जी (Allergy) की समस्या है, तो आपको मखाना खाने से बचना चाहिए।

3- अगर आपको किडनी स्टोन (Kidney Stone) की समस्या है, तो आपको मखाना का सेवन नहीं करना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications