दालों (Dal) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सभी दाल पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। दालों में भी अगर बात मसूर की दाल (Masoor Dal) की, कि जाए तो इसका सेवन स्वास्थ्य को कई गुना लाभ पहुंचाता है। मसूर की दाल का सेवन करने से कई बीमारियां दूर होती है। क्योंकि मसूर की दाल में फाइबर, प्रोटीन, आयरन, विटामिन बी, विटामिन सी, बी 6, बी 2, फोलिक एसिड, कैल्शियम, जिंक और मैग्नीशियम जैसे कई तत्व पाए जाते हैं। जो स्वास्थ्य के लिहाज से लाभदायक साबित होते हैं। लेकिन मसूर की दाल खाने के सिर्फ फायदे ही नहीं बल्कि कुछ नुकसान भी होते हैं। जानिए मसूर की दाल खाने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।
मसूर की दाल खाने के फायदे और नुकसान (Masoor Ki Dal Khane Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi)
मसूर की दाल खाने के फायदे
वजन होता है कम
मसूर की दाल का सेवन वजन (Weight) कम करने में काफी मददगार साबित होता है। क्योंकि मसूर की दाल में फाइबर के साथ-साथ प्रोटीन की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है, जिसका सेवन करने से पेट भरा-भरा सा लगता है। इसलिए अगर किसी को वजन कम करना हो, तो उसे रोजाना एक कटोरी मसूर की दाल का सेवन करना चाहिए।
हार्ट के लिए फायदेमंद
मसूर की दाल का सेवन हार्ट (Heart) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मसूर की दाल में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसलिए अगर कोई मसूर की दाल का सेवन करता है, तो इससे हार्ट हेल्दी रहता है। साथ ही कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कंट्रोल होता है।
पाचन तंत्र होता है मजबूत
मसूर की दाल का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मसूर की दाल में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए अगर कोई मसूर की दाल का सेवन करता है, तो इससे पाचन तंत्र (Digestion) मजबूत होता है। साथ ही कब्ज की शिकायत भी दूर होती है।
कैंसर का खतरा होता है कम
मसूर की दाल का सेवन कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी के जोखिम को कम करता है। क्योंकि मसूर की दाल में एंटी-कैंसर गुण पाए जाते हैं। इसलिए मसूर की दाल में कैंसर से बचाव की क्षमता पाई जाती है।
हड्डियां होती है मजबूत
मसूर की दाल का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मसूर की दाल में कैल्शियम और मैग्निशियम दोनों ही अच्छी मात्रा में मौजूद होता है। इसलिए अगर कोई रोजाना मसूर की दाल का सेवन करता है, तो इससे हड्डियां मजबूत होती है।
रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है मजबूत
जो लोग अक्सर बीमार पड़ते हैं, उनकी रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता कमजोर होती है। लेकिन अगर आप मसूर की दाल का सेवन करते हैं, तो इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। जिससे किसी भी तरह के वायरल इंफेक्शन से काफी हद तक बच सकते हैं।
मसूर की दाल खाने के नुकसान
- मसूर की दाल का अधिक मात्रा में सेवन करने से एसिडिटी (Acidity) और पेट दर्द की शिकायत हो सकती है।
- जिन लोगों को किडनी स्टोन (Kidney stone) की शिकायत है, उनको मसूर की दाल का सेवन नहीं करना चाहिए।
- मसूर की दाल का अधिक मात्रा में सेवन करने से कब्ज (Constipation) की शिकायत हो सकती है। क्योंकि मसूर की दाल में फाइबर की ज्यादा मात्रा पाई जाती है।
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।