मुरमुरे खाने के फायदे और नुकसान-Murmure Khane Ke Fayde Aur Nuksan

मुरमुरे खाने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
मुरमुरे खाने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

मुरमुरे (Puffed rice) के उपयोग से भेलपूरी, झालमूड़ी, चुरमुरे नमकीन जैसी चीजे बनती है। जो खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि मुरमुरे सिर्फ खाने में ही स्वादिष्ट नहीं लगते हैं बल्कि इसका सेवन स्वास्थ्य को भी अनगिनत लाभ पहुंचाता है। मुरमुरे का सेवन ज्यादातर लोग एक स्नैक्स के रूप से करते हैं। क्योंकि मुरमुरे में कैलोरी और फैट दोनों ही बहुत कम मात्रा में पाया जाता है। मुरमुरे में प्रोटीन, ऊर्जा, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, पोटैशियम, नियासिन, थियामिन और राइबोफ्लेविन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी फायदेमंद साबित होते हैं। लेकिन मुरमुरे का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए। अगर अधिक मात्रा में सेवन करते हैं, तो इससे स्वास्थ्य को फायदा की जगह नुकसान पहुंच सकता है। आइए जानते हैं मुरमुरे खाने के क्या क्या फायदे और नुकसान है।

मुरमुरे खाने के फायदे और नुकसान (Murmure Khane Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi)

मुरमुरे खाने के फायदे

- मुरमुरे का सेवन करने से पाचन तंत्र (Digestion) बेहतर होता है। क्योंकि मुरमुरे में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसलिए अगर किसी को पाचन संबंधी कोई परेशानी है, तो उसे मुरमुरे का सेवन करना चाहिए।

- मुरमुरे का सेवन करने से शरीर में एनर्जी (Energy) बनी रहती है। क्योंकि मुरमुरे में उच्च मात्रा में कार्बोहाइड्रेट होता है। इसलिए इसका सेवन करने से कमजोरी महसूस नहीं होती है।

- हड्डियों (Bones) को मजबूत बनाने में मुरमुरे का सेवन काफी लाभकारी साबित होता है। क्योंकि मुरमुरे में कैल्शियम के साथ-साथ मैग्निशियम की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसलिए इसका सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है।

- मुरमुरे का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। क्योंकि मुरमुरे में एंटीआक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, इसलिए जो लोग अक्सर बीमार पड़ते हैं, उनको रोजाना मुरमुरे का सेवन करना चाहिए।

- मुरमुरे का सेवन वजन (Weight) कम करने में मददगार साबित होता है। क्योंकि मुरमुरे में कैलोरी और फैट दोनों ही बहुत कम मात्रा में होता है।

- मुरमुरे का सेवन हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) वाले मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मुरमुरे में सोडियम की मात्रा कम पाई जाती है। इसलिए इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है।

मुरमुरे खाने के नुकसान

- मुरमुरे का अधिक मात्रा में सेवन करने से आप मोटापे (Obesity) के शिकार हो सकते हैं। क्योंकि इसमें कार्बोहाइड्रेट की उच्च मात्रा होती है।

- मुरमुरे का अधिक सेवन करने से डायबिटीज (Diabetes) का खतरा बढ़ जाता है। क्योंकि मुरमुरे में कार्बोहाइड्रेट की उच्च मात्रा होती है।

- मुरमुरे का अधिक मात्रा में सेवन करने से किडनी स्टोन (Kidney Stone) की समस्या हो सकती है। क्योंकि मुरमुरे में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now