भुने चने खाने के कई फायदे, जानें कुछ नुकसान भी

भुने चने खाने के कई फायदे, जानें कुछ नुकसान भी(फोटो-Sportskeeda hindi)
भुने चने खाने के कई फायदे, जानें कुछ नुकसान भी(फोटो-Sportskeeda hindi)

अक्सर कर लोग स्नैक्स के रूप में भुने चने का सेवन करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं भुना चना पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। जी हां भुने चने का सेवन करने से सेहत को काफी लाभ पहुंचता है। भुने चने का सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिलती है, रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि भुने चने में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, फोलेट, कैल्शियम, आयरन के साथ-साथ एंटी-ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो आपको कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। लेकिन भुने चने खाने के कई फायदे हैं, तो कुछ नुकसान भी होते हैं। तो आइए जानते हैं भुने चने खाने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

youtube-cover

भुने चने खाने के कई फायदे, जानें कुछ नुकसान भी-Benefits And Side Effects Of Eating Roasted Gram In Hindi

भुने चने खाने के फायदे

1- बढ़ता वजन (Weight) कई बीमारियों को जन्म दे सकता है। ऐसे में अगर आप भुने चने का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद फाइबर वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है।

2- पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए भुने चने का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया में सुधार करता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

3- शरीर में खून की कमी होने पर अगर आप भुने चने का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद आयरन लाल रक्त कोशिकाओं (Red Blood Cells) के निर्माण में मदद करता है, जिससे हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है।

4- भुने चने एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होते हैं, जो इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करते हैं। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

5- भुने चने में कैल्शियम की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों (Bones) के लिए फायदेमंद होता है। भुने चने का नियमित सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है और हड्डियों से जुड़ी परेशानियां भी दूर होती है।

6- अगर आप रोजाना नियमित रूप से भुने चने का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में एनर्जी (Energy) बनी रहती है। क्योंकि भुने चने प्रोटीन, आयरन जैसे तत्वों से भरपूर होते हैं, जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं।

7- अगर आप कब्ज (Constipation) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको रोजाना खाली पेट भुने चने का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर मल त्याग को आसान बनाता है और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

8- भुने चने का खाली पेट सेवन करने से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और खून साफ (Blood Purify) होता है, जिससे स्किन से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती है और स्किन पर ग्लो आता है।

9- डायबिटीज के मरीजों के लिए भुने चने का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

भुने चने खाने के नुकसान

1- अगर आप भुने चने का अधिक सेवन करते हैं, तो इससे आपको बार-बार प्यास लगने की शिकायत हो सकती है।

2- भुने चने का अधिक सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।