अंकुरित चना खाने के फायदे और नुकसान-Ankurit Chana Khane Ke Fayde Aur Nuksan

अंकुरित चना खाने के फायदे और नुकसान (फोटो-Sportskeeda hindi)
अंकुरित चना खाने के फायदे और नुकसान (फोटो-Sportskeeda hindi)

अंकुरित चने (Sprouted gram) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अंकुरित चने पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। खासकर जो लोग वेजिटेरियन होते हैं, उनके लिए अंकुरित चने प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत होते हैं। क्योंकि अंकुरित चने में प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। साथ ही अंकुरित चने में फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, आयरन, मिनरल और विटामिन्स बहुत ज्यादा होते हैं, इसलिए इसका सेवन करने से कई बीमारियां भी दूर होती है। लेकिन अंकुरित चने का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि अधिक मात्रा में खाने से स्वास्थ्य को फायदे की जगह नुकसान पहुंच सकता है। आइए जानते हैं अंकुरित चना खाने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

अंकुरित चना खाने के फायदे और नुकसान (Ankurit Chana Khane Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi)

अंकुरित चना खाने के फायदे

- अंकुरित चने का सेवन पेट के लिए रामबाण माना जाता है। क्योंकि अंकुरित चने में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से कब्ज की शिकायत दूर होती है।

- अगर किसी को यूरिन (Urine) संबंधित कोई समस्या हो, तो अंकुरित चने का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इससे यूरिन संबंधी समस्या से छुटकारा मिल जाता है।

- एक स्वस्थ शरीर के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी होता है। ऐसे में अगर आप रोजाना अंकुरित चने का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में प्रोटीन की कमी नहीं होती है। क्योंकि अंकुरित चने में प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।

- अंकुरित चने का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अंकुरित चने में कैल्शियम मौजूद होता है और हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए कैल्शियम बहुत जरूरी होता है।

- अंकुरित चने का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसके सेवन से हाई ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

- अंकुरित चने का सेवन बाल और स्किन के लिए लाभदायक साबित होता है। क्योंकि अंकुरित चने में एंटीआक्सीडेंट गुण मौजूद होता है। इसलिए अगर कोई अंकुरित चने का सेवन करता है, तो इससे बाल मजबूत होते हैं और स्किन चमकदार बनती है।

- अंकुरित चने का सेवन करने से शरीर में खून की कमी दूर होती है। क्योंकि अंकुरित चने में आयरन और फास्फोरस पाया जाता है, जो हीमोग्लोबिन के लेवल को बढ़ाने में मदद करता है।

- अंकुरित चने में कार्ब्स और प्रोटीन की अच्छी मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन करने से शरीर में ताकत बनी रहती है। जिससे दिनभर आपको कमजोरी (Weakness) महसूस नहीं होती है।

अंकुरित चना खाने के नुकसान

- जिन लोगों का पाचन तंत्र (Digestion) कमजोर होता है, उनको अंकुरित चने का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए।

- अंकुरित चने का अधिक मात्रा में सेवन करने से डायरिया की शिकायत हो सकती है।

- गर्भवती महिलाओं को अंकुरित चने का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए। अगर गर्भवती महिलाएं अंकुरित चने का सेवन करती भी हैं, तो पहले चने को अच्छी तरह से पकाएं फिर उसका सेवन करें।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।