जिनसेंग के 5 फायदे और 3 नुकसान- Ginseng Ke Fayde Aur Nuksan

जिनसेंग के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
जिनसेंग के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

आयुर्वेद में कई जड़ी बूटी का इस्तेमाल किया जाता है, जो सेहत के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। उन्हीं में से एक जड़ी बूटी जिनसेंग (Ginseng) है। जिनसेंग का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि जिनसेंग औषधीय गुणों से भरपूर होता है। जिनसेंग का उपयोग कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने में भी मददगार साबित होता है। क्योंकि जिनसेंग एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। लेकिन जिनसेंग का अधिक मात्रा में उपयोग नहीं करना चाहिए, क्योंकि अधिक उपयोग स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं जिनसेंग के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

जिनसेंग के 5 फायदे और 3 नुकसान

जिनसेंग के फायदे

1- कैंसर (Cancer) एक गंभीर बीमारी है, इसलिए इसके रोकथाम के लिए अगर आप जिनसेंग का सेवन करते हैं, तो यह लाभदायक साबित होता है। क्योंकि जिनसेंग में एंटी कैंसर गुण पाए जाते हैं, जो कैंसर के सेल्स को बढ़ने से रोकने में मदद करते हैं।

2- आजकल ज्यादातर लोग बढ़ते मोटापा (Obesity) से परेशान हैं, बढ़ता मोटापा डायबिटीज, हार्ट जैसी बीमारियों को जन्म दे सकता है। इसलिए इसको कंट्रोल करना जरूरी होता है। मोटापा को कंट्रोल करने के लिए जिनसेंग का सेवन फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि जिनसेंग में एंटी ओबेसिटी प्रभाव पाया जाता है, जो मोटापा को कंट्रोल करने में मदद करता है।

3- जिनसेंग का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि अगर डायबिटीज के मरीज जिनसेंग का सेवन करते हैं, तो इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

4- कमजोर इम्यूनिटी (Immunity) वाले लोग आसानी से किसी भी बीमारी की चपेट में आ जाते हैं, लेकिन कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग अगर जिनसेंग का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है, जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकते हैं।

5- शरीर में सूजन (inflammation) की शिकायत होने पर जिनसेंग का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि जिनसेंग में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो सूजन को कम करने में मददगार साबित होते हैं।

जिनसेंग के नुकसान

1- गर्भवती महिलाओं को जिनसेंग का सेवन करने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है।

2- जो लोग डायबिटीज (Diabetes) की दवा का सेवन करते हैं, उन्हें बिना डॉक्टर से सलाह लिए जिनसेंग का सेवन नहीं करना चाहिए।

3- हृदय (Heart) संबंधी बीमारियों से ग्रस्त लोगों को भी डॉक्टर से सलाह लिए बिना जिनसेंग का सेवन नहीं करना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications