गोखरू के 5 फायदे और 3 नुकसान- Gokhru Ke Fayde Aur Nuksan

गोखरू के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
गोखरू के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

गोखरू (Gokhru) एक पौधा है, जिसमें पीले रंग के छोटे फूल खिलते हैं और इसका फल कांटे की तरह होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं गोखरू के जड़ और फल का उपयोग आयुर्वेद में औषधि के रूप में किया जाता है। जी हां क्योंकि गोखरू का पौधा औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसलिए इसका सेवन कई शारीरिक समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित होता है। गोखरू के पत्तियों में कैल्शियम कार्बोनेट, आयरन, प्रोटीन जैसे तत्व पाए जाते हैं, साथ ही इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी ऑक्सीडेंट गुण भी मौजूद होता है। जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होता है। लेकिन गोखरू का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है। इसलिए इसका अधिक सेवन स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं गोखरू के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

गोखरू के 5 फायदे और 3 नुकसान

गोखरू के फायदे

1- गोखरू का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि गोखरू का सेवन करने से शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

2- महिलाओं को पीरियड्स (Periods) के समय पेट में काफी दर्द और ऐंठन की शिकायत होती है। लेकिन अगर महिलाएं पीरियड्स के समय गोखरू का सेवन करती हैं, तो इससे दर्द और ऐंठन की समस्या से छुटकारा मिलता है।

3- गठिया की बीमारी होने पर जोड़ों में दर्द (Joint pain) और सूजन की शिकायत हो जाती है। लेकिन गठिया की बीमारी होने पर अगर आप गोखरू का सेवन करते हैं, तो इससे दर्द और सूजन की समस्या कम होती है। क्योंकि गोखरू में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होता है, जो सूजन और दर्द को कम करने में मदद करता है।

4- एक्जिमा (Eczema) जैसी स्किन संबंधी समस्या होने पर गोखरू का उपयोग काफी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि गोखरू में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है, जो एक्जिमा की बीमारी को ठीक करने में मदद कर सकता है।

5- मांसपेशियों (Muscles) के लिए गोखरू का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि गोखरू में प्रोटीन पाया जाता है, जो शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाने में और शारीरिक ताकत को बढ़ाने में काफी मददगार साबित होता है।

गोखरू के नुकसान

1- गर्भवती महिलाओं को गोखरू का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है।

2- गोखरू का अधिक मात्रा में सेवन करने से पाचन (Digestion) संबंधी समस्या हो सकती है।

3- गोखरू का अधिक मात्रा में सेवन करने से अनिद्रा (Insomnia) की शिकायत हो सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications