शहद खाने के 7 अद्भुत फायदे, जानें कुछ नुकसान भी

शहद खाने के अद्भुत फायदे, जानें कुछ नुकसान भी(फोटो-Sportskeeda hindi)
शहद खाने के अद्भुत फायदे, जानें कुछ नुकसान भी(फोटो-Sportskeeda hindi)

आयुर्वेद में शहद को औषधि का स्थान दिया गया है। क्योंकि शहद औषधीय गुणों से भरपूर होता है। शहद का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है, साथ ही इसके सेवन से वजन कम करने में भी मदद मिलती है। क्योंकि शहद में कार्बोहाइड्रेट, राइबोफ्लेविन, नायसिन, विटामिन बी-6, विटामिन सी और एमिनो एसिड के साथ-साथ एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टीरिय और एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी वायरल गुण पाए जाते हैं। जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। लेकिन शहद खाने के कई फायदे हैं, तो कुछ नुकसान भी है। तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं कि शहद खाने के क्या-कया फायदे और नुकसान होते हैं।

youtube-cover

शहद खाने के 7 अद्भुत फायदे, जानें कुछ नुकसान भी-Benefits And Side Effects Of Honey In Hindi

शहद खाने के फायदे

1- शहद विटामिन सी से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप शहद का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट (Boost Immunity) होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

2- बढ़ता वजन (Weight) कई बीमारियों को जन्म दे सकता है, ऐसे में अगर आप शहद का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद एंटी ओबेसिटी गुण वजन को कम करने में मदद करते हैं।

3- शहद में एंटी कैंसर गुण पाए जाते हैं, जो कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी के खतरे को कम करने में मदद करता है। इसका सेवन कैंसर के सेल्स को पनपने से रोकने में मदद करता है।

4- कमजोरी महसूस होने पर अगर आप शहद का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स शरीर को दिनभर एनर्जेटिक (Energetic) रखने में मदद करता है।

5- अगर आप कब्ज (Constipation) की समस्या से परेशान हैं और इस समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आपको शहद का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद तत्व कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

6- हाई कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) की समस्या होने पर अगर आप शहद का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं।

7- शहद में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी पाया जाता है, जो जोड़ों में होने वाले सूजन और दर्द (Joint pain) को कम करने में मददगार साबित होता है। साथ ही इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

शहद खाने के नुकसान

1- डायबिटीज के मरीजों को शहद का अधिक सेवन करने से बचना चाहिए।

2- शहद का अधिक सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava