जायफल के फायदे और नुकसान: Jaiphal Ke Fayde Aur Nuksan

जायफल के फायदे और नुकसान (फोटो - superfast)
जायफल के फायदे और नुकसान (फोटो - superfast)

जायफल एक ऐसा लोकप्रिय मसाला है जिसे लोग नटमेग (Nutmeg) के नाम से भी जानते हैं। जायफल के फायदे स्‍वास्‍थ्‍य लाभ से लेकर त्‍वचा की सुदंरता बढ़ाने तक हैं। अगर खाने की बात करें, तो लोग खाने में तरह-तरह के मसाले का इस्तेमाल करते हैं, जो न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाते हैं बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होते हैं। उन्हीं मसालों में से एक है जायफल। यह औषधीय गुणों से भी भरपूर होता है। जानते हैं इसके फायदे और नुकसान के बारे में।

जायफल के फायदे – Benefits of Nutmeg in Hindi

अनिद्रा की समस्या - अगर किसी को निंद ना आने के समस्या है तो इससे छुटकारा पाने के लिए जायफल का उपयोग कर सकते हैं। दो हफ्तों तक जायफल चूर्ण का इस्तेमाल अनिंद्रा से पार पाने में मददगार हो सकता है।

पाचन तंत्र सुधारने में मदद - जायफल का उपयोग पाचन तंत्र को सुधारने के लिए भी किया जा सकता है। यह मल त्यागने की क्रिया को भी सरल बना सकता है।

गठिया के लिए - अगर किसी को गठिया की समस्या में जोड़ों में दर्द के साथ ही सूजन की समस्या है। तो इस समस्या में जायफल का उपयोग फायदेमंद हो सकता है। जायफल में एनाल्जेसिक और एंटीइन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। ये गुण गठिया के दौरान होने वाले दर्द और सूजन में राहत देने का कार्य कर सकते हैं।

जायफल के नुकसान – Side Effects of Nutmeg in Hindi

शरीर में गर्मी की समस्या - जायफल की तासीर गर्म होती है, इसलिए गर्मियों में इसका अधिक मात्रा में सेवन नुकसानदायक हो सकता है।

घबराहट - जायफल का सेवन जरूरत से ज्यादा किया जाए, तो मतिभ्रम, दिल की धड़कनें सामान्य से तेज होना, घबराहट, उल्टी व मतली जैसी परेशानियां हो सकती हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।