कोकम के 7 फायदे और 3 नुकसान-Kokum Ke Fayde Aur Nuksan

कोकम के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
कोकम के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

कोकम (Kokum) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कोकम औषधीय गुणों से भरपूर होता है। कोकम फल का सेवन करने से कई बीमारियां दूर होती है। खासकर गर्मी के मौसम में, क्योंकि गर्मी के मौसम में कोकम का सेवन करने से शरीर को ठंडक पहुंचती है। कोकम में पोटैशियम, मैंगनीज, विटामिन बी कॉमप्लेक्स और मैग्नीशियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। लेकिन कोकम का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि अधिक सेवन से स्वास्थ्य को फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं कोकम के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

कोकम के 7 फायदे और 3 नुकसान

कोकम के फायदे

1- कोकम का सेवन डायरिया (Diarrhea) की शिकायत होने पर काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कोकम में एंटी डायरिया गुण पाए जाते हैं, जो डायरिया की शिकायत को दूर करने में मददगार साबित होते हैं। इसके लिए कोकम जूस का सेवन करना चाहिए।

2- हृदय (Heart) को स्वस्थ रखने के लिए कोकम का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कोकम में बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन, पोटैशियम, मैंगनीज और मैग्नीशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो हृदय रोगों के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं।

3- ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) एक काफी गंभीर समस्या है, ब्लड प्रेशर हृदय के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करना बहुत जरूरी होता है। ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए कोकम का सेवन काफी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि कोकम में पोटैशियम मौजूद होता है।

4- गर्मी के मौसम में अक्सर कर लोगों को डिहाइड्रेशन (dehydration) की शिकायत हो जाती है। लेकिन अगर आप कोकम के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर हाइड्रेट रहता है। साथ ही इसके सेवन से शरीर को ठंडक भी पहुंचती है।

5- कोकम एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, इसलिए कोकम का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है, जिससे आप सर्दी-जुकाम और बुखार जैसी बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं।

6- वजन (Weight) को कम करने के लिए कोकम का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कोकम में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो वजन को कंट्रोल करने में काफी मददगार साबित होते हैं।

7- कोकम पेट के लिए काफी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि कोकम का सेवन करने से पेट दर्द, एसिडिटी, पेट फूलना, कब्ज और अपच जैसी बीमारियां दूर होती है।

कोकम के नुकसान

1- जिन लोगों को स्किन एलर्जी (Skin Allergy) होती है, उनको कोकम का सेवन करने से बचना चाहिए।

2- जो लोग ब्लड प्रेशर की दवा का सेवन करते हैं, उनको कोकम का सेवन करने से बचना चाहिए।

3- कोकम का अधिक मात्रा में सेवन करने से पाचन संबंधी समस्या हो सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now