कुलथी दाल के फायदे और नुकसान-Kulthi Dal Ke Fayde Aur Nuksan

कुलथी दाल के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
कुलथी दाल के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

दालों का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। लेकिन ज्यादातर घरों में मसूर, मूंग, अरहर, चने की दाल खाना लोग पसंद करते हैं, पर क्या आपने कभी कुलथी की दाल (Kulthi Dal) का सेवन किया है। अगर नहीं तो आज से ही करना शुरू कर दें। क्योंकि कुलथी की दाल का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कुलथी की दाल औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इसलिए कुलथी की दाल का सेवन करने से कई बीमारियां दूर होती है। कुलथी की दाल में भरपूर मात्रा में फॉस्फोरस, कैल्शियम, प्रोटीन और आयरन पाए जाते हैं। लेकिन इस दाल का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए। अधिक मात्रा में सेवन करने से स्वास्थ्य को फायदा की जगह नुकसान पहुंच सकता है। आइए जानते हैं कि कुलथी दाल के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

कुलथी दाल के फायदे और नुकसान (Kulthi Dal Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi)

कुलथी की दाल के फायदे

किडनी स्टोन की शिकायत दूर होती है

पथरी यानी किडनी स्टोन (Kidney stone) की शिकायत होने पर कुलथी की दाल का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कुलथी की दाल किडनी स्टोन को गला देती है, जिससे किडनी स्टोन से छुटकारा मिलता है।

शुगर होता है कंट्रोल

कुलथी की दाल का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसके सेवन से शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को कंट्रोल करने के लिए कुलथी की दाल का सेवन किया जा सकता है। क्योंकि कुलथी की दाल में फाइबर अच्छी मात्रा में मौजूद होता है और फाइबर खराब कोलेस्ट्रॉल को कम कर के अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है।

पेट के लिए फायदेमंद

कुलथी की दाल का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कुलथी की दाल में फाइबर पाया जाता है। इसलिए इसका सेवन करने से पाचन तंत्र (Digestion) मजबूत होता है। साथ ही कब्ज की शिकायत भी दूर होती है।

बवासीर में फायदेमंद

कुलथी की दाल का सेवन बवासीर (Piles) की बीमारी में लाभदायक साबित होता है। क्योंकि कुलथी की दाल का सेवन करने से बवासीर में होने वाले दर्द और सूजन में आराम मिलता है। इसलिए अगर किसी को बवासीर की शिकायत हो, तो उसको कुलथी की दाल का सेवन करना चाहिए।

त्वचा के लिए फायदेमंद

कुलथी की दाल त्वचा (Skin) के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है। कुलथी की दाल का सेवन करने से स्किन संबंधी कई परेशानियां दूर होती है। साथ ही अगर आप कुलथी की दाल को पीसकर चकत्तों और फोड़ों पर लगाते हैं, तो इससे छुटकारा मिलता है।

कुलथी की दाल के नुकसान

- कुलथी की दाल का अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट संबंधी परेशानी हो सकती है। क्योंकि कुलथी की दाल में फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है।

- जो लोग एनीमिया (Anemia) की दवा का सेवन करते हैं, उनको कुलथी की दाल का सेवन नहीं करना चाहिए।

- गर्भवती महिला को कुलथी की दाल का सेवन अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए।

- जिन महिलाओं को मासिक धर्म में अधिक रक्तस्राव होता है, उनको कुलथी दाल का सेवन नहीं करना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications